लाइव न्यूज़ :

हनुमान जयंती से पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, किसी भी तरह के जुलूस निकालने पर लगी रोक

By अंजली चौहान | Updated: April 5, 2023 14:34 IST

विश्व हिंदू परिषद और अन्य समूह ने जुलूस निकालने की अनुमति मांगी थी जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन जुलूस निकालने पर लगी रोकदिल्ली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्चसुरक्षा कारणों के कारण दिल्ली पुलिस ने जुलूस निकालने पर लगाई रोक

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हनुमान जयंती के त्योहार को देखते हुए जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इलाके में बड़ी संख्या में फ्लैग मार्च निकाला है और लोगों से शांति की अपील की है।

वहीं, हिंदू परिषद और अन्य एक समूह को 6 अप्रैल यानी कल हनुमान जयंती के अवसर पर जहांगीरपुरी इलाके में जुलूस निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद और अन्य समूह ने जुलूस निकालने की अनुमति मांगी थी जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया। सुरक्षा कारणों के कारण पुलिस ने ये फैसला लिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान इलाके में लगातार गश्त लगा रहे हैं। 

मालूम हो कि पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन जहांगीरपुरी में उपद्रव हो गया था। शोभायात्रा के दौरान दो गुटो में पथराव के बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान इलाके में अशांति फैल गई और काफी तोड़फोड़ की गई।

इस हंगामे में कई लोग घायल भी हो गए। इसके बाद किसी तरह पुलिस ने हालात पर काबू पाया लेकिन इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ऐसे में दिल्ली पुलिस के जवान इस साल किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए हुए हैं।  

टॅग्स :हनुमान जयंतीदिल्ली पुलिसदिल्लीजहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी