लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने मस्जिद के कर्मचारियों से दुर्व्यवहार पर सजा संबंधी वायरल संदेश को फर्जी करार दिया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 00:29 IST

Open in App

राजस्थान में मंगलवार को अशोक गहलोत सरकार द्वारा किसी मस्जिद या मदरसे के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने, उन्हें नुकसान पहुंचाने या बाधा डालने के आरोप में तीन साल के कारावास के लिये कानून में संशोधन के बारे में एक संदेश वायरल हुआ। इस संदेश को पुलिस ने फर्जी और भ्रामक करार दिया है। पुलिस ने चेताया है कि इस तरह की गलत सूचना फैलाने के लिये कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान के संदर्भ में ऐसे झूठे और भ्रामक तथ्य वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ट्वीट के जरिये सभी से आग्रह किया कि इस प्रकार के दुष्प्रचार में शामिल होने से बचें और इसे प्रचारित-प्रसारित होने से रोकने में सहायक बनें। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश से धर्म के आधार पर गरीब दिहाड़ी मजदूरों, ठेला लगाने वाले एवं रेहड़ी-पटरी वालों के साथ मारपीट की घटनाओं संबंधी वीडियो के बारे में ट्वीट के तुरंत बाद एक फर्जी संदेश वायरल हो गया। शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह सरकार की छवि खराब करने और जनता को धोखा देने के लिये एक दुष्प्रचार अभियान प्रतीत होता है। इससे पूर्व उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि "ऐसे झूठे और भ्रामक तथ्य वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" उदयपुर पुलिस ने ट्वीट के जरिये कहा, ‘‘कुछ समय से शरारती तत्वों द्वारा आमजन को गुमराह करने के उद्देश्य से एक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो मिथ्या एवं भ्रामक है। ऐसे किसी भी संदेश को आगे नहीं बढ़ाएं। इस तरह के दुष्प्रचार करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि साइबर सेल संदेश को वायरल करने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना संग विजय देवरकोंडा ने लिए सात फेरे?, आज सुबह 10:10 बजे शादी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVirosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दी हल्दी समारोह की झलक?, मेहमानों के साथ होली है...

बॉलीवुड चुस्की26 फरवरी एक-दूजे के होंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा?, मैरिज को किया कंफर्म, धन्यवाद चाहने वाले, वीडियो?

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीअमेरिका के उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर शामिल, 600 मेहमान को न्योता

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए