लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने कई पीड़िताओं को बचाया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 14:25 IST

Open in App

मुंबई, 23 अक्टूबर मुंबई पुलिस ने पश्चिमी उप नगर मलाड में एक देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कम से कम पांच पीड़िताओं को बचाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पांच पीड़िताओं में से दो नाबालिग हैं। बृहस्पतिवार शाम को मानोरी इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान उन्हें बचाया गया।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-11 ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर दो होटलों पर छापा मारा था जहां कथित तौर पर उन्हें पीड़िताएं मिलीं जिनसे जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था।

पुलिस ने इस मामले में होटलों के दो मैनेजरों और कथित तौर पर दलाली के काम में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ गोराई थाने में मामला दर्ज किया गया है।

एक अन्य मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड पर कथित तौर पर देह व्यापार गिरोह चलाने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को एक लॉज में महिला के पास एक फर्जी ग्राहक भेजा। आरोपी महिला वहां पर दो अन्य महिलाओं को लेकर पहुंची थी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि दो पीड़िताओं बचाया गया है और उन्हें पुनर्वास केंद्र भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह