लाइव न्यूज़ :

"सांसद पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, यह विशेषाधिकार उल्लंघन का मामला है", शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में पुलिसिया कार्रवाई पर रोष व्यक्त करते हुए लिखा ओम बिड़ला को पत्र

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 25, 2023 10:29 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुर में हुई पुलिसिया कार्रवाई पर रोष व्यक्त करते हुए लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर केरल सरकार और पुलिस महकमे के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर ने अपने संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुर में हुई पुलिसिया कार्रवाई पर व्यक्त किया रोषसांसद थरूर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर केरल पुलिस की शिकायत कीउन्होंने पुलिस लाठीचार्ज की घटना को संसदीय विशेषाधिकारों के 'गंभीर उल्लंघन' का मामला बताया

नई दिल्ली: केरल के तिरुवनंतपुर से कांग्रेस के सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अपने संसदीय क्षेत्र में पुलिसिया कार्रवाई पर रोष व्यक्त करते हुए लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर केरल सरकार और पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त करते हुए पत्र लिखा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को लिखे पत्र में कहा, "मेरे लोकसभा सीट तिरुवनंतपुरम में निर्वाचित प्रतिनिधियों और अन्य प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय तक किये गये मार्च के दौरान हुई लाठी चार्ज की घटना संसदीय विशेषाधिकारों का 'गंभीर उल्लंघन' का मामला है।"

सांसद शशि थरूर ने 23 दिसंबर को ओम बिड़ला को लिखे एक पत्र में कहा, "केरल सरकार की आलोचना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने जैसा सलूक किया है, उसे 'लोकतांत्रिक असहमति को रोकने' के प्रयास के रूप में देखा जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "जब रैली आयोजकों ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न अधिकारियों से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली थी, उसके बाद बिना किसी उकसावे या चेतावनी के प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए, जो बेहद निराशाजनक है।"

कांग्रेस नेता थरूर ने पत्र में आगे कहा, "पुलिस द्वारा धरने में आंसू गैस के गोले दागे गए और पानी की बौछारें की गईं, ताकि रैली को भंग किया जा सके। इसके कारण धरने में शामिल लोगों की त्वचा, आंखें और फेफड़े पर बुरा प्रभाव पड़ा है।"

उन्होंने कहा कि हालांकि डीजीपी ने इस विषय में जांच कराने का आश्वासन दिया है लेकिन पुलिस द्वारा जिस तरह से निर्वाचित प्रतिनिधियों और अन्य प्रदर्शनकारियों पर "क्रूरतापूर्वक हमला" किया गया वह पूरी तरह से अनुचित और अनियंत्रित हमला था।

सांसद थरूर ने कहा, "जिस सदन का मैं सदस्य हूं, उसका संरक्षक होने के नाते मैं आपको पत्र लिखकर इस मामले को जल्द से जल्द देखने का आग्रह कर रहा हूं ताकि आवश्यक कार्रवाई हो सके। इन घटनाक्रमों के संबंध में मैं आपका आभारी रहूंगा यदि आप संसदीय विशेषाधिकार के उल्लंघन के मामले की सहानुभूतिपूर्वक जांच कर सकें और उचित कार्रवाई कर सकें।"

मालूम हो कि बीते 23 दिसंबर को केरल कांग्रेस द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान तिरुवनंतपुरम में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़पें हुईं। इस दौरान पुलिस द्वारा दागे गये आंसू गैस के गोले से सांसदों और विधायकों सहित पार्टी के कई नेताओं को दम घुट गया और कुछ को तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

टॅग्स :शशि थरूरओम बिरलालोकसभा संसद बिलतिरुवनंतपुरमKerala PolicePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील