लाइव न्यूज़ :

पुणे में राज ठाकरे की रैली के पहले पुलिस ने मनसे के लिए जारी किये दिशा-निर्देश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 21, 2022 22:52 IST

राज ठाकरे की रविवार को पुणे में होने वाली जनसभा को ध्यान में रखते हुए पुणे पुलिस ने मनसे को इससे संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया है और कहा है कि सभा के दौरान मनसे लाउडस्पीकर से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के दिये दिशा-निर्देशों का पालन पूरी कड़ाई के साथ करे।

Open in App
ठळक मुद्दे पुणे पुलिस ने राज ठाकरे की पुणे की जनसभा के लिए कड़े दिशा-निर्देश को लागू करने की हिदायत दी हैराज ठाकरे अपने भाषण में किसी भी समुदाय से संबंधित कोई आपत्तिजनक बाते नहीं कहेंगेपुणे पुलिस ने कहा कि राज ठाकरे के भाषण से किसी समुदाय का अपमान नहीं होना चाहिए

पुणे:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अयोध्या दौरा रद्द होने के बाद कहा था कि वो 22 मई को पुणे में एक जनसभा करेंगे और उसमें बताएंगे कि उन्होंने अयोध्या यात्रा क्यों कैंसिल की।

राज ठाकरे के इस घोषणा के बाद महाराष्ट्र सरकार और पुणे पुलिस में इस बात को लेकर खलबली थी कि कही राज ठाकरे औरंगाबाद जनसभा की तरह कहीं पुणे में भी आपत्तिजनक बातें न कहें। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुणे पुलिस ने मनसे को रेली से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया है।

स्वरगेट पुलिस स्टेशन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि रविवार को आयोजित सभा में मनसे प्रमुख राज ठाकरे अपने भाषण में किसी भी समुदाय से संबंधित कोई आपत्तिजनक बाते नहीं कहेंगे। इसके अलावा उनके भाषण में किसी भी समुदाय का अपमान नहीं होना चाहिए और न ही समाज में किसी भी तरह की नफरत फैलनी चाहिए।

इसके अलावा पुणे पुलिस ने कहा कि मनसे रैली के आयोजक इन बातों का पालन कड़ाई से करेंगे। सभा में भाग लेने वाले मनसे कार्यकर्ता और नागरिकों में आत्म-अनुशासन होना चाहिए। इसके साथ ही यह आयोजकों की जिम्मेदारी होगी कि राज ठाकरे की सभा के दौरान किसी भी तरह के भड़काऊ नारे नहीं लगाने चाहिए।

इसके साथ ही कहा गया है कि जिस सभागार में राज ठाकरे का भाषण होना है, वहां उपस्थित लोगों की संख्या उसके हिसाब से होना चाहिए और लाउडस्पीकर से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के दिये दिशा-निर्देशों का पालन होना चाहिए और सभा में कोई भी किसी भी तरह के हथियार के साथ नहीं आयेगा।

मालूम हो कि लाउडस्पीकर विवाद के बीच राज ठाकरे ने हिंदुत्व कार्ड खेलते हुए ऐलान किया था कि वो 5 जून को अयोध्या जाएंगे रामलला का दर्शन करने के लिए जाएंगे। लेकिन बीते दिनों पहले 5 जून की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा को स्थगित करते हुए राज ठाकरे ने कहा था कि वो यात्रा कैंसिल करने की वजह पुणे की रैली में बताएंगे।

इस बात को लेकर महाराष्ट्र सरकार और पुणे पुलिस खासा चौकन्ना है। पुणे पुलिस आयुक्त राज ठाकरे की सभा को लेकर लागातार बैठकें कर रहे हैं और पुलिस ने शहर में गश्त भी तेज कर दी है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :राज ठाकरेPuneमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाMaharashtra Navnirman Sena
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय अविवाहित लड़की, परिवार से छुपाई प्रेग्नेंसी, 7वें माह में खाईं गोलियां?, घर पर प्रसव और मां-शिशु की मौत

क्राइम अलर्टकई महिलाओं से यौन उत्पीड़न?, अशोक खरात का एचआईवी परीक्षण, रिपोर्ट में क्या?

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?