लाइव न्यूज़ :

Baba Siddique Murder: गुरमेल सिंह को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में लिया गया; दूसरे आरोपी की हिरासत खारिज

By रुस्तम राणा | Updated: October 13, 2024 18:33 IST

एनसीपी नेता और बांद्रा के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार (12 अक्टूबर) रात को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने बेटे और वर्तमान बांद्रा पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी के बांद्रा पूर्व स्थित कार्यालय से बाहर निकल रहे थे।

Open in App

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में रविवार (13 अक्टूबर) को कोर्ट ने आरोपी गुरमेल सिंह को 21 अक्टूबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया। हालांकि, दूसरे आरोपी धर्मराज कश्यप को पुलिस हिरासत में नहीं दिया गया। कोर्ट ने पुलिस को दूसरे आरोपी का ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने के बाद उसे फिर से पेश करने का निर्देश दिया है।

ऑसिफिकेशन टेस्ट क्या है?

ऑसिफिकेशन टेस्ट एक चिकित्सा प्रक्रिया है जो किसी व्यक्ति की हड्डियों के संलयन की डिग्री का विश्लेषण करके उसकी उम्र का अनुमान लगाती है। यह उम्र निर्धारित करने का एक लोकप्रिय तरीका है। इस बीच, मामले के चौथे आरोपी की भी पहचान हो गई है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस के अनुसार चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। पुलिस के अनुसार, तीसरा आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

एनसीपी नेता और बांद्रा के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार (12 अक्टूबर) रात को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने बेटे और वर्तमान बांद्रा पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी के बांद्रा पूर्व स्थित कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। सिद्दीकी को मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया और कुछ घंटों बाद अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

टॅग्स :NCPकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया