लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा सहित तजिंदर बग्गा के खिलाफ दिल्ली जल बोर्ड अधिकारी ने की पुलिस शिकायत, अभद्र भाषा और धमकाने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2022 08:09 IST

पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए डीजेबी के अधिकारी ने कहा, ‘‘बहुत अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। वह यह झूठा प्रचार भी कर रहे हैं कि मैं डीजेबी के अधिकारियों के साथ मिलकर यमुना नदी के पानी में जहर घोल रहा हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देडीजेबी के एक अधिकारी ने भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और तजिंदर बग्गा के खिलाफ पुलिस शिकायत की है।आरोप है कि भाजपा सांसद ने अधिकारी से अभद्रता से बात करते हुए उसे धमकी दी थी।इस घटना का वीडियो भी सामने आया था जिसमें नेता प्रवेश वर्मा को अधिकारी से बात करते हुए देखा गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के एक अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और पार्टी नेता तजिंदर सिंह बग्गा के खिलाफ कालिंदी कुंज में यमुना पर एक ‘एंटी-फोमिंग’ पदार्थ के इस्तेमाल की निगरानी के दौरान कथित तौर पर ‘‘धमकाने’’ के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज की है। 

डीजेबी के उपचार गुणवत्ता नियंत्रण निदेशक संजय शर्मा ने शुक्रवार को कालिंदी कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

शिकायत में क्या कहा डीजेबी के उपचार गुणवत्ता नियंत्रण निदेशक

सजंय शर्मा की शिकायत के अनुसार, वर्मा ने ‘‘बहुत अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। वह यह झूठा प्रचार भी कर रहे हैं कि मैं डीजेबी के अधिकारियों के साथ मिलकर यमुना नदी के पानी में जहर घोल रहा हूं।’’ 

काम करने से रोका और धमकी भी दी- सजंय शर्मा 

शिकायत में कहा गया है कि ‘एंटी-फोमिंग’ पदार्थ के इस प्रक्रिया स्प्रे को डीजेबी द्वारा विधिवत अनुमोदित किया गया है और केंद्रीय जल मंत्रालय के तहत स्वच्छ गंगा पर राष्ट्रीय मिशन द्वारा भी सिफारिश की गई है। शर्मा ने दावा किया कि वर्मा ने बग्गा और अपने कुछ सहयोगियों के साथ उन्हें उनकी ड्यूटी करने से रोका और धमकी भी दी है। 

टॅग्स :BJPवायरल वीडियोViral VideoPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार