लाइव न्यूज़ :

केरल: 3 साल में सोशल मीडिया पर CM विजयन के खिलाफ टिप्पणी करने पर 119 लोगों पर केस दर्ज

By भाषा | Updated: June 13, 2019 08:35 IST

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी कर्मचारियों के अलावा 106 लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने पर मामले दर्ज किये गये। 12 राज्य सरकार के या अर्द्धसरकारी कर्मचारियों और केन्द्र सरकार के एक कर्मचारी के खिलाफ दर्ज किये गये हैं।

केरल सरकार ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के तीन साल पहले पद संभालने के बाद से उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां डालने पर 119 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। विधानसभा वेबसाइट पर डाले गये जवाब में कहा गया कि मामले 12 राज्य सरकार के या अर्द्धसरकारी कर्मचारियों और केन्द्र सरकार के एक कर्मचारी के खिलाफ दर्ज किये गये हैं।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता एम के मुनीर ने जनवरी 2019 के विधानसभा सत्र के दौरान यह सवाल पूछा था लेकिन गृह विभाग का भी जिम्मा संभाल रहे मुख्यमंत्री का जवाब हाल में वेबसाइट पर डाला गया है। इसमें कहा गया कि सरकारी कर्मचारियों के अलावा 106 लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने पर मामले दर्ज किये गये। 

सिर्फ केरल के सीएम के ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी करने पर भी कई लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हुआ है। ताजा मामला पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया का है, जिन्हें सोशल मीडिया पर आदित्यनाथ से जुड़ी एक वीडियो शेयर पर यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कन्नौजिया को जमानत दी।

वहीं इसी साल मार्च महीने में ममता बनर्जी के खिलाफ एक मीम शेयर करने पर बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को अरेस्ट किया गया था। गिरफ्तारी के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने उन्हें बेल तो दे दी, लेकिन प्रियंका को ममता बनर्जी से माफी मांगने का भी निर्देश दिया। 

सोशल मीडिया में हुये हमले की जांच के लिए समिति बनी

वहीं कांग्रेस की केरल इकाई ने बुधवार को कहा कि उसने ए के एंटनी सरीखे नेता सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं पर सोशल मीडिया में हो रहे हमलों को लेकर एक जांच समिति गठित कर दी है। इस समिति की अध्यक्षता तिरुवनंतपुरम से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर करेंगे। यह जानकारी केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने यहां पत्रकारों को दी। पार्टी की हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में करारी हार हुई है। वह केवल 52 सीटें ही जीतने में सफल रही है। पार्टी की इस दशा को लेकर एंटनी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की सोशल मीडिया में आलोचना की गई।

टॅग्स :सोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब