लाइव न्यूज़ :

PMC Bank घोटालाः RBI ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किया विस्तृत हलफनामा, बताया क्या उठाए खाताधारकों के लिए कदम 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 19, 2019 14:36 IST

पीएमसी बैंक घोटाला मामले में आरबीआई ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक विस्तृत हलफनामा दायर किया और याचिकाकर्ताओं को भी हलफनामा कॉपी प्रदान की है, जिसमें ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में एक विस्तृत हलफनामा दायर कर किया है।बॉम्बे हाईकोर्ट ने RBI को एक हलफनामा दायर करने और अदालत को PMC बैंक खाताधारकों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाने के बारे में कहा था।

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में एक विस्तृत हलफनामा दायर कर किया है। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने RBI को एक हलफनामा दायर करने और अदालत को PMC बैंक खाताधारकों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाने के बारे में कहा था।

समाचार एजेंसी एएनाआई की रिपोर्ट के अनुसार, पीएमसी बैंक घोटाला मामले में आरबीआई ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक विस्तृत हलफनामा दायर किया और याचिकाकर्ताओं को भी हलफनामा कॉपी प्रदान की है, जिसमें ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया गया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 4 दिसंबर 2019 तय की है।

इधर, आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास कह चुके हैं कि घोटाले से जूझ रहे पीएमसी बैंक की स्थिति पर वह लगातार करीब से निगरानी रखे हुए हैं और फिलहाल बैंक का फॉरेंसिक ऑडिट किया जा रहा है। केंद्रीय बैंक ने फंसे कर्ज की जानकारी होने के बाद 23 सितंबर को पीएमसी बैंक पर निकासी की सीमा सहित कई तरह की पाबंदियां लगाई हुई हैं।  पीएमसी बैंक में 4,335 करोड़ रूपये की अनियमितताएं सामने आने के बाद आरबीआई ने निकासी की सीमा तय करने समेत अन्य प्रतिबंध लगाए थे। रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को कुछ राहत देते हुए अपने खाते से निकासी की सीमा को बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया था। 

टॅग्स :पंजाब & महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक)मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'