लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री 20 अगस्त को सोमनाथ मंदिर की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:01 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अगस्त को करीब 83 करोड़ रुपये की लागत वाली गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर की चार परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मंदिर के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।प्रधानमंत्री मोदी गिर-सोमनाथ जिले के प्रभास पाटन शहर में स्थित सोमनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष हैं। न्यास के न्यासी व सचिव पी के लाहेरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और डिजिटल माध्यम से पार्वती मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इसके निर्माण पर 30 करोड़ की लागत आएगी। यह मंदिर सोमनाथ मंदिर परिसर में बनेगा।’’ उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन मंदिर परिसर के राम मंदिर सभागार में 20 अगस्त को होगा। लाहेरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जहां चार परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुडेंगे।’’ अमित शाह भी न्यास के न्यासी हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस दौरान सभागार में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री जिन तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें 49 करोड़ रुपये से निर्मित एक किलोमीटर लंबा ‘‘समुद्र दर्शन’’ पैदल पथ, 75 लाख रुपये में निर्मित एक संग्रहालय और अहिल्याबाई होलकर मंदिर का नवीनीकरण शामिल है। अहिल्याबाई होलकर पुराने सोमनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है और यह मुख्य मंदिर के विपरीत दिशा में स्थित है। इसके नवीनीकरण पर 3.5 करोड़ रुपये की लागत आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'