लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री बताएं कि अफगानिस्तान के हालात के मद्देनजर भारत के हितों की रक्षा के लिये क्या कदम उठाए गए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: August 18, 2021 20:18 IST

Open in App

कांग्रेस ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने के बाद के बाद पैदा हुए हालात के बीच बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि भारत के हितों की रक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि तालिबानभारत विरोधी कई आतंकी संगठनों का सरपरस्त है और ऐसे में उसका अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होना चिंता की बात है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तालिबान हक्कानी नेटवर्क, जैश-ए-मोहम्मद, जमात-उद-दावा और दूसरे कई आतंकी संगठनों का तालिबान सरपरस्त है।’’ सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘विमान अपहरण की घटना को याद करिये। उस वक्त भाजपा की सरकार ने निर्दोष भारतीय नागरिकों की हत्या के दोषी मसूद अजहर और कई अन्य आतंकवादियों को छोड़ दिया था।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या उस वक्त तालिबान के जरिये समझौता नहीं किया था? क्या दोहा में तालिबान से बातचीत करने के लिए प्रतिनिधिमंडल गुपचुप तरीके से भेजा गया था?’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान में हिंसक और आतंकी संगठन की सत्ता आ गई है। हमें अपने हितों की रक्षा करनी है। भारत सरकार इसके बारे में क्या कर रही है? मोदी जी और गृह मंत्री सामने आकर कुछ तो बताएं?’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘सरकार कोई भी रही हो, यह हमारी नीति रही है कि अफगानिस्तान की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार वहां होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में ही महिलाओं और बच्चों को उनका अधिकार मिलेगा।’’ सुरजेवाला ने कहा, ‘‘पिछली बार तालिबान ने जब कब्जा किया था तो महिलाओं, अल्पसंख्यकों और लोकतांत्रिक आवाज उठाने वालों के खिलाफ किस तरह दुर्दांत व्यवहार हुआ था। अब फिर से ऐसी चिंता जताई जा रही है। हम भी यही चिंता प्रकट करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?