लाइव न्यूज़ :

PM Security Breach: सिद्धू का पीएम मोदी पर तंज, कहा- किसान एक साल तक रुके रहे और प्रधानमंत्री 15 मिनट में परेशान हो गए

By रुस्तम राणा | Updated: January 6, 2022 21:54 IST

सिद्धू ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री साहब, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि हमारे किसान भाई दिल्ली की सीमाओं पर एक साल से अधिक समय तक डटे रहे....मुझे बताइए कि वे डेढ़ साल तक रुके रहे। आपके मीडिया ने कुछ नहीं कहा। कल आपको 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ गया।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देकिसान आंदोलन को लेकर सिद्ध ने पीए मोदी पर साधा निशानापंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी किया हमला

चंडीगढ़: पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा 'चूक' मामले में सियासत जमकर हो रही है। जहां बीजेपी राज्य की चन्नी सरकार पर हमलावर है तो वहीं कांग्रेस मामले को ड्रामा बता रही है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी की सुरक्षा में ‘चूक’ मामले में बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी 15 मिनट तक इंतजार करने से परेशान हो गए, जबकि किसान केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल तक प्रदर्शन करते रहे। 

उन्होंने बरनाला में एक सभा को संबोधित करने के दौरान कहा, ‘‘प्रधानमंत्री साहब, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि हमारे किसान भाई दिल्ली की सीमाओं पर एक साल से अधिक समय तक डटे रहे....मुझे बताइए कि वे डेढ़ साल तक रुके रहे। आपके मीडिया ने कुछ नहीं कहा। कल आपको 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ गया।’’ 

सिद्धू ने सवाल किया, ‘‘यह दोहरा मापदंड क्यों है?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करके प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के पास जो बचा-खुचा था, उसे भी छीन लिया। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि फिरोजपुर में बुधवार को प्रस्तावित रही प्रधानमंत्री की रैली में सिर्फ 500 लोग पहुंचे थे। 

सिद्धू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रैली में खाली कुर्सियों को ‘बेशर्मी से’ संबोधित किया। बाद में उन्होंने ट्वीट करके आरोप लगाया कि रैली में लोगों के नहीं आने से ध्यान भटकाने के लिए पूरी कहानी बनाई गई। 

उल्लेखनीय है कि चुनावी राज्य पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त ‘‘गंभीर चूक’’ की घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जहां से उन्हें गुजरना था। इस वजह से प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसे रहे। 

घटना के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली लौट गए। वह ना तो किसी कार्यक्रम में शामिल हुए और ना ही दो साल के बाद राज्य में अपनी पहली रैली को संबोधित कर सके।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूनरेंद्र मोदीकांग्रेसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए