लाइव न्यूज़ :

पंजाब: PM नरेंद्र मोदी के काफिले में सुरक्षा चूक के लिए SSP फिरोजपुर जिम्मेदार, 5 सदस्यीय जांच समिति ने सौंपी रपट

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 25, 2022 12:24 IST

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पांच सदस्यीय समिति द्वारा दायर एक रिपोर्ट पढ़ी, जिसके अनुसार फिरोजपुर एसएसपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहे।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में फिरोजपुर के एसएसपी को जरूरी कार्रवाई करने में विफल रहने का दोषी पाया।शीर्ष अदालत ने कहा कि वह न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा समिति की रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए केंद्र को भेजगा।सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उपचारात्मक उपायों का सुझाव दिया।

नई दिल्ली: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा समिति ने फिरोजपुर के एसएसपी को जरूरी कार्रवाई करने में विफल रहने का दोषी पाया। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा समिति की रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए केंद्र को भेजगा। 

सीजेआई एनवी रमना ने कहा, "रिपोर्ट कहती है कि एसएसपी फिरोजपुर कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रहे, हालांकि उन्हें पता था कि लोग इकट्ठा हो गए थे।" बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस रास्ते पर चलेंगे, लेकिन एसएसपी फिरोजपुर उस पर कार्रवाई करने में विफल रहे। 

सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट के हवाले से कहा, "पर्याप्त बल उपलब्ध होने के बावजूद वह (फिरोजपुर एसएसपी) ऐसा करने में विफल रहे भले ही उन्हें 2 घंटे पहले सूचित किया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस मार्ग में प्रवेश करेंगे।" सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उपचारात्मक उपायों का सुझाव दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह सरकार को रिपोर्ट भेजेगा ताकि कदम उठाए जा सकें।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्टपंजाबSSP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज