लाइव न्यूज़ :

PM Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में 'चूक' को लेकर अकाली दल के नेता मजीठिया ने लगाया चन्नी सरकार पर गंभीर आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: January 11, 2022 19:53 IST

मजीठिया ने कहा, ''सीएम को कभी भी 20 मिनट के लिए कहीं भी नहीं रोका गया। अगर सीएम के लिए रास्ता ढूंढ सकते हो तो पीएम के लिए क्यों नहीं? वो इसलिए नहीं ढूंढा गया चीफ मिनिस्टर के ऑफिस में एक योजना बनाई गई थी कि पीएम और बीजेपी को शर्मसार किया जा सके।"

Open in App
ठळक मुद्देकहा-पीएम मोदी अपमानित करने का सीएम ऑफिस में बना था प्लान पंजाब कांग्रेस कमेटी पर भी लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने चन्नी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा को शर्मशार करने के लिए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यालय में पीएम मोदी को शर्मसार करने की साजिश रची गई थी। मजीठिया ने कहा, ''सीएम को कभी भी 20 मिनट के लिए कहीं भी नहीं रोका गया। अगर सीएम के लिए रास्ता ढूंढ सकते हो तो पीएम के लिए क्यों नहीं? वो इसलिए नहीं ढूंढा गया चीफ मिनिस्टर के ऑफिस में एक योजना बनाई गई थी कि पीएम और बीजेपी को शर्मसार किया जा सके।"

मजीठिया ने कहा कि आपने केवल अपनी सियासत के लिए पूरी दुनिया में मजाक उड़वा दिया, कि देश के सबसे सुरक्षित व्यक्ति की सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया जा सकता है। मजीठिया ने चन्नी सरकार से सवाल किया कि इस षड्यंत्र में कौन लोग थे आपको उन तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसकी प्लानिंग और प्लॉटिंग पंजाब प्रदेश कमेटी के दफ्तर और मुख्यमंत्री के कार्यालय में हुई है।

चन्नी सरकार पर सवाल करते हुए मजीठिया ने कहा कि जब आप अक्षम अफसरों को पुलिस महानिदेशक बनाएंगे, जो यूपीएससी की पैनल में नहीं आते, वैसे अधिकारियों को सीनियर पोस्ट पर अप्वाइंट करेंगे, तो ऐसी घटनाएं होंगी ही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जान को आपने खतरे में डाला। उन्होंने कहा कि मामला नरेंद्र मोदी का नहीं है, बल्कि देश के प्रधानमंत्री का है। यह संवैधानिक पद है। देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा सबसे बड़ी बात है। 

गौरतलब है कि पीएम मोदी पंजाब में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। बठिंडा एयरपोर्ट से निकलने के बाद जब वह सड़क मार्ग से फिरोजपुर जा रहे थे, तो बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक दिया। एक फ्लाईओवर पर पीएम मोदी के काफिले को 20 मिनट तक रोके रखा गया।

टॅग्स :Akali DalपंजाबPunjabCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी