लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने मां से मुलाकात के वक्त क्या ओढ़ी थी 1 लाख 35 हजार की शॉल? सोशल मीडिया पर उठे सवाल

By रुस्तम राणा | Updated: December 5, 2022 17:36 IST

कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा, कहो जो भी, कानी शॉल महँगा ज़रूर है, पर होता बड़ा खूबसूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया में ऐसी चर्चा है कि कि पीएम मोदी की यह शॉल 1650 डॉलर की हैहालांकि यह बात कितनी सच है इसकी पुष्टि फिलहाल तो नहीं हो सकी हैकांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा, कहो जो भी, कानी शॉल महँगा ज़रूर है, पर होता बड़ा खूबसूरत है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और उनके साथ बैठकर चाय की चुस्की ली। इस दौरान उन्होनें अपने कंधे पर ऑरेंज रंग की कढ़ाई वाली शॉल थी। 

पीएम मोदी इसी शॉल की कीमत को लेकर ताजा विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया में ऐसी चर्चा है कि कि पीएम मोदी की यह शॉल 1650 डॉलर की है, जिसकी कीमत भारतीय रुपये में 1 लाख 35 हजार बैठती है। सोशल मीडिया में शॉल को औरेंज कानी पश्मीना शॉल बताया जा रहा है, साथ में शॉल का प्राइस टैग भी है। हालांकि यह बात कितनी सच है इसकी पुष्टि फिलहाल तो नहीं हो सकी है।

लेकिन कांग्रेस इसको लेकर पीएम मोदी पर ताना कस रही है। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा, कहो जो भी, कानी शॉल महँगा ज़रूर है, पर होता बड़ा खूबसूरत है।

एक यूजर ने लिखा है, अब मोदी जी ने जो शॉल ओढ़ी है उसको लेकर बेवजह का लोग कमेंट कर रहे हैं.. इस शॉल की कीमत सिर्फ 1650$ बताई जा रही है जो भारतीय रुपए के मुताबिक केवल 135300 रुपये हो रही है। अगर GST अलग से इंक्लूड हो तो 28% और बढ़ जाएगा। विरोधियों को कौन समझाये कि पहनावे से ही पहचान होती है..

टॅग्स :नरेंद्र मोदीGandhinagarकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos