लाइव न्यूज़ :

PM नरेंद्र मोदी नवीन पटनायक के स्वास्थ्य को लेकर हुए चिंतित, कहा- 'सत्ता में आए तो कराएंगे जांच'

By आकाश चौरसिया | Updated: May 29, 2024 16:41 IST

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज नवीन बाबू के शुभचिंतक यह देखकर परेशान हैं कि पिछले एक साल में नवीन बाबू की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली नवीन पटनायक के स्वास्थ्य को लेकर पीएम मोदी हुए चिंतितउन्होंने आगे कहा कि अगर सत्ता में आएं तो जांच कराएंगे

Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल के घटनाक्रम पर बात करते हुए कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनकी पार्टी पर कुछ लोग अपना कब्जा जमाते जा रहे हैं। यदि हम सत्ता में आए तो इस बात की जांच कराएंगे कि अचानक से ओडिशा के सीएम की तबीयत इतनी जल्दी कैसे बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि हर उस बात का पता लगाने की कोशिश करेंगे, जिसकी वजह से आज उनकी यह स्थिति हुई। 

असल में आए बीते दिन यानी मंगवार को सामने आए वीडियो में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के हाथ कांपते दिखे, तो उनके नजदीक में खड़े सहयोगी वीके पांडियन ने उनका हाथ झटक दिया। इसके वायरल होने के बाद देश भर में लोग और नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सभी ने एक सुर में कहा कि पार्टी पर सीधे वीके पांडियन का कब्जा बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।  

बीजद के शीर्ष चुनाव रणनीतिकार पांडियन ने सीएम के लिए माइक थामा और बाद में उन्हें दृश्यों में पटनायक के बाएं हाथ को उनके शरीर के करीब ले जाते हुए देखा गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज नवीन बाबू के शुभचिंतक यह देखकर परेशान हैं कि पिछले एक साल में नवीन बाबू की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है। जो बरसों से नवीन बाबू के साथ रहे हैं वे बताते हैं कि अब नवीन बाबू खुद से कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोग यह भी आशंका जताते हैं कि नवीन बाबू की तबियत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है, यह लोगों की आशंका है। 10 जून को जब भाजपा की सरकार बनेगी तब एक स्पेशल कमिटी गठित होगी, यह कमिटी जांच करेगी कि अचानक नवीन बाबू की तबियत खराब कैसे हो रही है। जांच करके सारी सच्चाई देश और ओडिशा के सामने लाएगी।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी