लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं, अपने तीन ट्वीट में कही ये खास बात

By विनीत कुमार | Updated: May 14, 2021 09:20 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह देशवासियों को ईद के साथ-साथ अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीट में देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और कोरोना पर विजय की कामना की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएंकोरोना पर विजय और देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की पीएम मोदी ने की कामना

ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे देश में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। साथ ही आज वैशाख शुक्ल की तृतीया तिथि भी है। इसे अक्षय तृतीया भी कहते हैं और इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है। वहीं भगवान परशुराम की भी जयंती। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी है।

पीएम मोदी ने अपने पहले ट्वीट में ईद की मुबारकबाद देते हुए लिखा, 'ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। सभी के उत्तम स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की कामना करता हूं। अपने सामूहिक प्रयासों से ही हम वैश्विक महामारी से निजात पाने की और मानव कल्याण की कामना करते हैं। ईद मुबारक।'

इसके बाद दो और ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, 'सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं. शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे. भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं.'

इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को ईद पर शुभकामनाएं दी थी। ईद इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार पवित्र रमजान में रोजे खत्म होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। 

दुनियाभर में मुस्लिम धर्म के लोग ईद के त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। लोग मस्जिदों में नमाज पढ़ते हैं और फिर खुशियां मनाते हैं। हालांकि कोरोना की वजह से इस बार घर में कई जगहों पर नमाज पढ़ी जा रही है। तमाम एहितयात के साथ इस खास दिन को मनाया जा रहा है। कोरोना गाइडलाइंस के कारण लोगों का मेल-मिलाप भी इस बार कम हो सकेगा।

वहीं, आज अक्षय तृतीया भी है। मान्यता है कि भगवान परशुराम का जन्म इसी दिन ही हुआ था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीईदअक्षय तृतीया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए