लाइव न्यूज़ :

PM मोदी जयपुर में आज ढाई लाख लाभर्थियों से करेंगे संवाद, जानें रैली की खास बातें

By भारती द्विवेदी | Updated: July 7, 2018 04:51 IST

पीएम मोदी के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को रैली का प्रभारी बनाया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के दौरे पर हैं। वहां पर पीएम मोदी दोपहर के 1:15 मिनट पर अमरूदों के बाग में केंद्र-राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे साथ ही सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की सभा में लगभग ढाई लाख लाभार्थियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। 

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तरफ से इस कार्यक्रम के लिए खास इंतजाम किया गया है। 33 जिलों से लाभार्थियों को जयपुर कार्यक्रम में शामिल करने के लिए 5579 बसें बुक की गई हैं। इन बसों पर लगभग 7.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस कार्यक्रम के लिए बाकायदा जिलाधियारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने जिले के कम से कम 10 हजार लोगों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने का इंतजाम करें। यहां तक कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को भी ट्रेनिंग दी गई है ताकि वह पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान सवालों का अच्छे से उत्तर दे सकें।

पीएण के कार्यक्रम में आने वाली भीड़ को देखते हुए जलदाय विभाग ने 300 टैंकर का इंतजाम किया है। विभाग के एडिशनल चीफ इंजीनियर दिनेश सैनी शहर के ज्यादातर इलाकों के टैंकरों को अमरूदों के बाग में आने के निर्देश दिया है। 

प्रधानमंत्री की रैली में प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला, मुद्रा योजना, स्किल इंडिया, श्रमिक कार्ड, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, मुख्यमंत्री जल स्वाबलबंन, भामाशाह चिकित्सा योजना, स्कूटी वितरण लाभान्वित, पालनहार, तीर्थयात्रा और फसल ऋणमाफी समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। हर योजना के लाभार्थियों के लिए अलग-अलग रंग के बॉक्स बनाए गए हैं। तय बॉक्स में ही योजना के लाभार्थी बैठेंगे। सभा में आने वाले हर लाभार्थी को कार्ड जारी किया गया है साथ ही हर लाभार्थी को योजना के हिसाब से अलग-अलग रंग के दुपट्टे भी दिए गए हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजस्थानवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब