लाइव न्यूज़ :

PM Modi Varanasi Visit: 22 और 23 फरवरी को बनारस पहुंच रहे पीएम मोदी, जानें क्या-क्या है शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2024 17:24 IST

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री प्रत्येक श्रेणी में पांच-पांच प्रमुख प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे।पीएम मोदी विश्विद्यालय से सीर गोवर्धन रविदास मंदिर पहुंचेंगे। संत्रंय का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने 23 दिसंबर 2021 को किया था।

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 22 और 23 फरवरी को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री वाराणसी में लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही वह दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। राय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का विमान 22 फरवरी की रात लगभग नौ बजे वाराणसी हवाई अड्डे पर उतरेगा और इसके बाद वह बीएलडब्लू गेस्ट हाउस जाएंगे। अगले दिन प्रधानमंत्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री प्रत्येक श्रेणी में पांच-पांच प्रमुख प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे। उन्‍होंने बताया कि मोदी विश्विद्यालय से सीर गोवर्धन रविदास मंदिर पहुंचेंगे। वहां वह रविदास जी की भव्य मूर्ति का लोकार्पण करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उसके बाद वह करखियाव अमूल प्लांट परिसर में 14 हजार करोड़ से अधिक की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

उसके बाद वह एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। अमूल बनास काशी संकुल परियोजना के अध्‍यक्ष शंकर भाई चौधरी ने बताया कि वाराणसी के दो दिवसीय दौरे में 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमूल के सबसे बड़े संयंत्र बनास डेयरी का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि परियोजना से करीब एक लाख लोगों को प्रत्‍यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

इस डेयरी के शुरू होने से पूर्वांचल के किसानों और गोपालकों की आमदनी भी दोगुनी होगी। कंपनी दुग्ध उत्पादकों को वर्ष के अंत में अपने लाभांश का कुछ प्रतिशत भुगतान भी करेगी। चौधरी ने बताया कि 22 करोड़ की लागत से बने इस संत्रंय का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने 23 दिसंबर 2021 को किया था। बनास डेयरी अमूल औद्योगिकी क्षेत्र का निर्माण करखियांव एग्रो पार्क में 30 एकड़ में हुआ है।

टॅग्स :वाराणसी लोकसभा सीटवाराणसीनरेंद्र मोदीBJPउत्तर प्रदेशगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?