लाइव न्यूज़ :

बाड़मेर में भीषण हादसा: पीएम मोदी और सीएम गहलोत ने जताया दुख, अब तक 14 लोगों की मौत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 23, 2019 18:17 IST

रविवार दोपहर बाद राजस्थान के बाड़मेर में एक कथा पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है। पंडाल गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के बाड़मेर में पंडाल गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है।सीएम गहलोत ने लिखा कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव का कार्य किया जा रहा है।

राजस्थान के बाड़मेर में पंडाल गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'पंडाल गिरने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं।' रविवार दोपहर बाद राजस्थान के बाड़मेर में एक कथा पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस-प्रशासन मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

सीएम गहलोत ने भी जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'जसोल, बाड़मेर में राम कथा के दौरान टेंट गिरने से हुए हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की जानकारी अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने, शोकाकुल परिजनों को सम्बल देने की प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।'

एक और ट्वीट में सीएम गहलोत ने लिखा, 'स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव का कार्य किया जा रहा है। सम्बंधित अधिकारियों को हादसे की जांच करने, घायलों का शीघ्र उपचार सुनिश्चित करने तथा प्रभावितों एवं उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।'

कैसे हुआ हादसा

हादसा बाड़मेर जिले के जसोल गांव में हुआ। गांव के स्कूल परिसर में रामकथा का आयोजन किया जा रहा था। आयोजन के लिए वहां करीब 200 फीट का लोहे का पंडाल लगाया गया था। पंडाल में करीब एक हजार लोग मौजूद बताए जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि कई लोगों की मौत दम घुटने से हुई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पंडाल गिरने के बाद बारिश के चलते करंट फैलने की बात कही जा रही है। हालांकि, जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। घायलों को बालोतरा के विभिन्न  स्थानीय अस्पतालों ले जाया गया है।

टॅग्स :राजस्थाननरेंद्र मोदीअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया