लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए 13-14 नवंबर को ब्राजील की यात्रा करेंगे

By भाषा | Updated: November 8, 2019 06:38 IST

विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंधों के सचिव टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 11वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए 13 नवंबर को ब्राजील पहुंचेंगे। इस बार सम्मेलन का विषय ‘ नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक विकास’ रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए 13-14 नवंबर को ब्राजील का दौरा करेंगे, जहां बातचीत में व्यापार, निवेश और आतंकवाद का मुद्दा केंद्र में रहने की उम्मीद है।दौरे के दौरान मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए 13-14 नवंबर को ब्राजील का दौरा करेंगे, जहां बातचीत में व्यापार, निवेश और आतंकवाद का मुद्दा केंद्र में रहने की उम्मीद है। ब्राजील दौरे के दौरान मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंधों के सचिव टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 11वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए 13 नवंबर को ब्राजील पहुंचेंगे। इस बार सम्मेलन का विषय ‘ नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक विकास’ रखा गया है।

ब्रिक्स पांच देशों का संगठन है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार मोदी दिन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे और शाम को ब्रिक्स के अन्य नेताओं के ब्रिक्स व्यापार मंच के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री स्वागत समारोह और फोटो सत्र में शामिल होंगे जिसके बाद राष्ट्रपति बोलसोनारो की ओर से नेताओं के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि भारत से बड़ी संख्या में कारोबार प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है, खास तौर ब्रिक्स व्यापार मंच के कार्यक्रम में जहां पांच देशों का कारोबारी समुदाय एकत्र होगा।

तिरुमूर्ति ने बताया कि यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेस्ट्रीक्टेड सत्र में हिस्सा लेंगे। इस सत्र के बाद ब्रिक्स के पूर्ण सत्र का आयोजन होगा जिसमें ब्रिक्स समाज के आर्थिक विकास पर अंतर ब्रिक्स सहयोग पर चर्चा होगी। यह समूह दुनिया की 3.6 अरब आबादी का प्रतिनिधित्व करता है जो दुनिया की करीब आधी आबादी है।

सदस्य देशों का संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद करीब 16 हजार 600 अरब डॉलर है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब