लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस ने किया पीएम मोदी के 22 जून के अमेर‍िका दौरे का ऐलान, स्टेट डिनर की मेजबानी करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

By विनीत कुमार | Updated: May 11, 2023 09:13 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। इसकी घोषणा व्हाइट हाउस की ओर से भी कर दी गई है। पीएम मोदी के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से राजकीय रात्रि भोज भी आयोजित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी 22 को अमेरिकी दौरे पर जाएंगे, जो बाइडन की ओर से राजकीय रात्रि भोज का होगा आयोजन।पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच इस दौरे के दौरान कई अहम मुद्दे पर चर्चा की संभावना है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन पीएम मोदी की मेजबानी भी स्टेट डिनर में करेंगे। इसकी जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई है। व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रि भोज आयोजित किया जाएगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के. जीन पियरे ने एक बयान जारी करके यात्रा की घोषणा की। बयान में कहा गया, ‘आगामी यात्रा अमेरिका और भारत के बीच गहरी एवं नजदीकी साझेदारी को और बढ़ाएगी, साथ ही अमेरिकियों और भारतीयों को जोड़ने वाले गर्मजोशी भरे संबंधों को भी मजबूत करेगी।’ 

प्रेस सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा दोनों देशों के स्वतंत्र, मुक्त, समृद्ध तथा सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र की साझा प्रतिबद्धता तथा रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा तथा अंतरिक्ष आदि में सामरिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के संकल्प को और प्रगाढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि दोनों नेता शिक्षा के क्षेत्र तथा लोगों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे। 

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले महीने होने वाली अमेरिका यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे यह पता चलेगा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी जन-केंद्रित और बड़े पैमाने पर दुनिया के लिए अच्छी है।

भारतीय राजदूत ने कहा, ‘यह यात्रा दोनों नेताओं के लिए एक साथ वक्त बिताने, प्रगति की समीक्षा करने तथा भविष्य की असंख्य संभावनाओं पर मार्गदर्शन करने का अवसर होगी। यह यात्रा दिखाएगी कि भारत-अमेरिका साझेदारी जन-केंद्रित है और न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि बड़े पैमाने पर दुनिया के लिए भी अच्छी है।’

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया