लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी आज करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', पहली बार डिजिटल तरीके से होगा कार्यक्रम, शाम 7 बजे से प्रसारण

By विनीत कुमार | Updated: April 7, 2021 08:06 IST

Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बच्चों सहित शिक्षकों और अभिभावकों को 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के जरिए संबोधित करेंगे। पहली बार ये कार्यक्रम डिजिटल तरीके से आयोजित किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे से करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा'कोरोना के कारण डिजिटल तरीके से आयोजित किया जा रहा है ये कार्यक्रमबच्चों सहित शिक्षकों और अभिभावकों को करेंगे पीएम मोदी संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार शाम सात बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत वीडियो कांफ्रेंस के जरिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे। इसकी जानकारी पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से सोमवार को दी गई थी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा था, ‘एक नया प्रारूप, विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर कई दिलचस्प प्रश्न और हमारे बहादुर योद्धाओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ एक यादगार चर्चा...। सात अप्रैल को शाम सात बजे देखिए ‘परीक्षा पे चर्चा’।’ 

प्रधानमंत्री की ओर से एक वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें वे कह रहे हैं, 'हम बीते एक साल से कोरोना के साये में रह रहे हैं और इसकी वजह से मुझे व्यक्तिगत रूप से आपसे मिलने का मोह छोड़ना होगा और नए प्रारूप में ‘परीक्षा पे चर्चा’ के पहले डिजिटल संस्करण में आपके साथ रहूंगा।' 

परीक्षा के मुहाने पर खड़े छात्रों को पीएम मोदी देंगे 'टिप्स'

पीएम मोदी की ओर से शेयर वीडियो में वे ये भी कहते हैं कि छात्र परीक्षा को अवसरों के तौर पर देखें, न कि जीवन के सपनों के अंत के तौर पर। वीडियो में यह भी बताया गया है कि प्रधानमंत्री बच्चों के साथ दोस्त के तौर पर बातचीत करेंगे और इसके साथ ही डिजिटल कार्यक्रम में शिक्षकों व अभिभावकों से भी संवाद करेंगे। 

मोदी इस बात की भी चर्चा करेंगे कि लोग या माता-पिता क्या कहेंगे, इसका दबाव भी कई बार बोझ बन जाता है। वीडियो में प्रधानमंत्री यह भी कह रहे हैं कि यह ‘परीक्षा पे चर्चा’ है लेकिन यहां चर्चा सिर्फ ‘परीक्षा’ तक सीमित नहीं होगी। 

बता दें कि कोरोना के कारण पहली बार इस कार्यक्रम को डिजिटल तौर पर आयोजित किया जा रहा है। इसी साल फरवरी में शिक्षा मंत्रालय ने इसकी घोषणा की थी। प्रधानमंत्री मोदी साल 2018 से परीक्षा से पहले छात्रों से चर्चा करते रहे हैं। पहली बार इसका आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :परीक्षा पे चर्चानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?