लाइव न्यूज़ :

"बुलडोजर कहां चलाना है ये यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से सीखिए": इंडी गठबंधन से बोले पीएम मोदी, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 17, 2024 12:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सत्ता में आईं तो अयोध्या में राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव अपनी पूर्व सहयोगी बसपा प्रमुख मायावती को बुआ कहते हैं।पीएम मोदी ने दावा किया कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने की कांग्रेस की कथित योजना हकीकत बन सकती है।पीएम मोदी ने अखिलेश यादव पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें ममता बनर्जी के रूप में नई बुआ मिल गई है।

बाराबंकी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सत्ता में आईं तो अयोध्या में राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएगी। इंडी गतबंधन के सहयोगियों पर तीखा कटाक्ष करते हुए उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना है।

बाराबंकी में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "अगर सपा और कांग्रेस सत्ता में आईं तो रामलला फिर तंबू में होंगे और राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे। उन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना चाहिए और कहां नहीं।" पीएम मोदी ने आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन देश की भलाई के लिए काम कर रहा है, जबकि दूसरी ओर इंडी गुट गड़बड़ी पैदा कर रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा, "जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहे हैं, इंडी गठबंधन के सदस्य टूटने लगे हैं।" पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए लोकसभा चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाएगी। पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें ममता बनर्जी के रूप में नई बुआ मिल गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा, "समाजवादी युवराज (अखिलेश यादव) को नई बुआ (ममता बनर्जी) का आश्रय मिल गया है। ये नई बुआ बंगाल में हैं और इन आंटी ने इंडी गठबंधन से कहा है कि मैं आपका समर्थन करूंगी लेकिन बाहर से।" अखिलेश यादव अपनी पूर्व सहयोगी बसपा प्रमुख मायावती को बुआ कहते हैं।

पीएम मोदी ने दावा किया कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने की कांग्रेस की कथित योजना हकीकत बन सकती है। 

पीटीआई के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा, "कुछ लोगों को आश्चर्य हो सकता है कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है। किसी भ्रम में मत रहिए...स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जहां देश को बांटने की बात होती थी, तब लोग कहते थे कि देश को बांटा नहीं जा सकता। हालांकि, ऐसा हुआ, उन्होंने ऐसा किया। वे किसी भी हद तक जा सकते हैं; उनका ट्रैक रिकॉर्ड ऐसा है। उनके लिए देश कुछ नहीं, परिवार और सत्ता ही सब कुछ है।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव 2024ममता बनर्जीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल