लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी आज काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन, बेहद भव्य होगा कार्यक्रम, जानें खास बातें

By रुस्तम राणा | Updated: December 13, 2021 07:56 IST

पीएम मोदी आज एक भव्य समारोह में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम इतना भव्य होगा कि पूरी दुनिया इसे देखती रह जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे339 करोड़ रुपये की लागत से बने कॉरिडोर के पहले चरण का करेंगे उद्घाटन'दिव्य काशी भव्य काशी' दिया गया है इस कार्यक्रम का नाम

वाराणसी: काशी विश्व धाम को दुल्हन की तरह से सजाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने जा रहा है। पीएम मोदी आज एक भव्य समारोह में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम इतना भव्य होगा कि पूरी दुनिया इसे देखती रह जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले वाराणसी के खिड़कियां घाट को फूलों से सजाया गया है। पीएम मोदी यहीं से क्रूज़ में बैठकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। 

यादगार होगा कार्यक्रम का प्रसारण

55 हाई-डेफिनिशन (एचडी) कैमरों, चार जिमी जिब एवं एक बड़े ड्रोन की मदद से की जाने वाली इस कार्यक्रम की कवरेज भी ‘‘उतनी ही यादगार’’ होगी। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का नाम 'दिव्य काशी भव्य काशी' दिया गया है। 

339 करोड़ रुपये की लागत से बने कॉरिडोर के पहले चरण का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि मोदी अपराह्न लगभग एक बजे मंदिर जाएंगे और लगभग 339 करोड़ रुपये की लागत से बने श्री काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान 3,000 से अधिक संत, विभिन्न धार्मिक संगठनों से जुड़े व्यक्ति, कलाकार और अन्य प्रसिद्ध लोग काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन का गवाह बनेंगे।

दिवाली की तरह भव्य स्तर पर होगा कार्यक्रम

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन दीवाली उत्सव की तरह प्रार्थना और यज्ञ के साथ भव्य स्तर पर होगा। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में जाना जाने वाला यह कॉरिडोर यात्रियों के समय को कम करेगा और मंदिर और गंगा नदी के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा।

कॉरिडोर के अंतर्गत बनेंगी कई चीजें

5,000 हेक्टेयर के इस विशाल कॉरिडोर के अंतर्गत मंदिर चौक, वाराणसी सिटी गैलरी, संग्रहालय, बहुउद्देशीय सभागार, हॉल, भक्त सुविधा केंद्र, सार्वजनिक सुविधा जैसे कई निर्माण भी किए गए हैं। 

टॅग्स :KashiवाराणसीVaranasiPMO
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए