लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में पांच ‘डीआरडीओ यंग साइंटिस्ट लैब’ का करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: January 2, 2020 05:39 IST

प्रधानमंत्री श्री सिद्धगंगा मठ भी जायेंगे जहां वह श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी के एक स्मारक संग्रहालय की आधारशिला रखने के क्रम में एक पट्टिका का अनावरण करेंगे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो और तीन जनवरी को कर्नाटक के दौरे पर होंगे और इस दौरान वह पांच डीआरडीओ युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे। एक बयान के अनुसार यह कदम रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए है।

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार दो जनवरी 2020 को पांच डीआरडीओ युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री सिद्धगंगा मठ भी जायेंगे जहां वह श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी के एक स्मारक संग्रहालय की आधारशिला रखने के क्रम में एक पट्टिका का अनावरण करेंगे।

एक अन्य बयान में कहा गया है कि वह गुरुवार को तुमकुर में एक सार्वजनिक सभा में कृषि कर्मण पुरस्कार वितरित करेंगे।

प्रधानमंत्री प्रगतिशील किसानों के लिए कृषि मंत्री के कृषि कर्मण पुरस्कार भी देंगे। इस कार्यक्रम में दिसंबर 2019-मार्च 2020 के लिए पीएम-किसान (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि) की तीसरी किस्त जारी की जाएगी। इससे लगभग छह करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।

इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री तमिलनाडु के चुनिंदा किसानों का गहरे सागर में मछली पकड़ने के काम आने वाले पोतों की चाबी भी सौंपेंगे। बयान के अनुसार वह कर्नाटक के चुनिंदा किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) भी वितरित करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटकमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए