लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: आज बलरामपुर जाएंगे पीएम नरेन्द्र मोदी, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का करेंगे उद्घाटन

By रुस्तम राणा | Updated: December 11, 2021 07:53 IST

पीएम मोदी यूपी के बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर से होकर गोरखपुर तक जाने वाली 318 किलोमीटर लम्बी और करीब 9,800 करोड़ रुपए की लागत वाली सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के किसानों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है यह परियोजना9800 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सिंचाई परियोजना

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी सौगात सौंपेंगे। पीएम मोदी यूपी के बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर से होकर गोरखपुर तक जाने वाली 318 किलोमीटर लम्बी और करीब 9,800 करोड़ रुपए की लागत वाली सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना के तहत 14 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और क्षेत्र के लगभग 29 लाख किसानों को फायदा पहुंचेगा। 

बलरामपुर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की रही है कर्मभूमि

बलरामपुर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कर्मभूमि भी रह चुकी है और 25 दिसंबर को उनका 97वां जन्मदिन मनाया जाएगा। बलरामपुर से अटल बिहारी वाजपेई दो बार सांसद चुनकर गए थे। उन्होंने जनसंघ से साल 1957 और 1967 बलरामपुर संसदीय क्षेत्र से चुनकर संसद के पटल पर पहुंचे थे। पीएम मोदी यहां होने वाली सभा में अटल बिहारी का जिक्र कर सकते हैं। 

पूर्ववर्ती सरकारों पीएम मोदी ने साधा निशाना

वहीं इस परियोजना को लेकर पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आपको जानकर हैरानी होगी कि सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना पर 1978 में काम शुरू हुआ था लेकिन दशकों तक यह परियोजना कभी पूरी नहीं हुई। खर्च बढ़ गया और लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। जो परियोजना चार दशक से अधूरी थी, उसे चार साल में पूरा किया गया है।’’

किसानों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है यह परियोजना

पीएमओ के मुताबिक किसानों के कल्याण और उनके सशक्तीकरण के साथ ही राष्ट्रीय महत्व की लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने की प्रतिबद्धता की वजह से प्रधानमंत्री ने इस परियोजना पर अपना ध्यान केंद्रित किया। इस परियोजना को पूरा करने के मकसद से मोदी, वर्ष 2016 में इसे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ले आए और इसे समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया। 

9800 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सिंचाई परियोजना

पीएमओ ने कहा कि इस परियोजना को 9800 करोड़ रुपये में पूरा किया गया। इसमें से 4600 करोड़ रुपये का प्रावधान पिछले चार वर्षों में किया गया। पीएमओ ने कहा कि अब क्षेत्र के किसान बड़े स्तर पर पैदावार कर सकेंगे और क्षेत्र की कृषि उत्पादक क्षमता का लाभ उठाएंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPMOउत्तर प्रदेशBalrampur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए