लाइव न्यूज़ :

आज SAARC देशों के वीडियो कांफ्रेंस में भारत का नेतृत्व करेंगे PM मोदी, साथ आएंगे भारत-पाकिस्तान!

By स्वाति सिंह | Updated: March 15, 2020 08:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षेस से विश्व के लिए उदाहरण पेश करने की अपील करते हुए आठ सदस्यीय इस क्षेत्रीय संगठन से संपर्क साधा और कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए एक मजबूत रणनीति तैयार करने का खाका खींचने के वास्ते इसके नेताओं के बीच एक वीडियो कांफ्रेंस का प्रस्ताव दिया।

Open in App
ठळक मुद्देSAARC देश विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक करके कोरोना को रोकने पर बात करने वाले हैंपीएम मोदी ने ही इस चर्ची की पहल की थी

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्र में कोरोना वायरस से निपटने की संयुक्त रणनीति का खाका खींचने के लिए कल शाम पांच बजे सभी दक्षेस राष्ट्रों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में भारत का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मोदी ने कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए 'क्षेत्रीय सहयोग के वास्ते दक्षिण एशियाई संगठन' (दक्षेस) राष्ट्रों द्वारा संयुक्त रणनीति तैयार किए जाने का कल प्रस्ताव किया था। 

इस सुझाव का सभी सदस्य देशों ने समर्थन किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘साझा भलाई के लिए एकजुट हो रहे हैं ! 15 मार्च शाम पांच बजे। प्रधानमंत्री मोदी क्षेत्र में कोविड-19 से निपटने के लिए एक मजबूत साझा रणनीति का खाका खींचने के वास्ते सभी दक्षेस देशों की वीडियो कांफ्रेंस में भारत का नेतृत्व करेंगे। ’’  

मोदी ने दक्षेस से विश्व के लिए उदाहरण पेश करने की अपील करते हुए आठ सदस्यीय इस क्षेत्रीय संगठन से संपर्क साधा और कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए एक मजबूत रणनीति तैयार करने का खाका खींचने के वास्ते इसके नेताओं के बीच एक वीडियो कांफ्रेंस का प्रस्ताव दिया। मोदी की अपील पर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और अफगानिस्तान की सरकार ने स्वागत किया। हालांकि, इस प्रस्ताव पर पाकिस्तान का जवाब देर से रात में आया। 

पाक विदेश कार्यालय प्रवक्ता आइशा फारूकी ने कहा कि कोविड-19 के खतरे से वैश्विक और क्षेत्रीय स्तरों पर समन्वित कोशिशों के जरिये निपटने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि कोरोन वायरस से पूरी दुनिया में संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 33 हजार 970 हो गई है और पांच हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए