लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी पुलिस महानिदेशकों और महानिरिक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन को करेंगे सम्बोधित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2023 14:30 IST

पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में पीएम देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर अहम बातचीत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी से पहले इस सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लिया। इस सम्मेलन में पीएम देश के आंतरिक सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। साल 2014 से प्रधानमंत्री इस सम्मेलन को बढ़ावा दे रहे हैं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 21 जनवरी को राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय सम्मेलन में शामिल होंगे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में पीएम मोदी आज शामिल होने के लिए राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में जाएंगे। पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में पीएम देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर अहम बातचीत करेंगे। 

बीते शुक्रवार को सरकार ने खुद इसकी जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुखों समेंत कई लोगों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

गौरतलब है कि अखिल भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री और तमाम अधिकारियों के बीच साइबर अपराध, आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, जेल सुधार और पुलिसिंग में प्रौद्योगिकी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सभी राज्यों की पुलिस एक साथ सम्मेलन में तमाम मुद्दों पर विचार विमर्श करेगी।

बता दें कि पीएम मोदी से पहले इस सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लिया। उन्होंने सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब सुरक्षित, मजबूत और अच्छी स्थिति में है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब भारत को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से ही पुलिस महानिशकों और महानिरीक्षकों के सम्मेलन को बढ़ावा दे रहे हैं। साल 2014 में ये कार्यक्रम गुवाहाटी में आयोजित किया गया था। इसके बाद साल 2015 में कच्छ में, 2016 में हैदराबाद में, 2017 में बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में, साल 2018 में केवड़िया, 2019 में आईआईएसईआर, पुणे और साल 2021 में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित किया गया था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPMOदिल्लीPolicePolice Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है