लाइव न्यूज़ :

PM मोदी आज 'मन की बात' में देशवासियों को करेंगे संबोधित, चीन सहित इन मुद्दों का कर सकते हैं जिक्र

By स्वाति सिंह | Updated: June 28, 2020 07:01 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (28 जून) को सुबह 11 बजे रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से जुड़ेगे। रविवार को मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 66वां एपिसोड होगा।

Open in App
ठळक मुद्देPM नरेंद्र मोदी रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम चीन के साथ चल रही तनातनी पर बात कर सकते हैं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (28 जून) को रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर खुद ही रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम में पेश होने की जानकारी दी। रविवार को मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 66वां एपिसोड होगा। माना जा रहा है कि इस दौरान वे चीन के साथ चल रही तनातनी और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से अपनाए जा रहे हमलावर रुख को लेकर आम जनता के सामने अपना पक्ष रख सकते हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से 28 जून को पीएम के मन का बात सुनने की भी अपील की है। बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि सभी बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकता इस बार पीएम के मन की बात प्रमुखता से सुने और इसे लोगों तक पहुंचाए। बता दें कि पिछले दो मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी देशवासियों से कोरोना संक्रमण पर संवाद कर चुके हैं।

इससे पहले 31 मार्च को पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों को आगाह किया था कि अगर जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलें।

31 मार्च को पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की प्रमुख बातें-

-हमारे रेलवे के साथी दिन-रात लगे हुए हैं। केंद्र हो, राज्य हो, स्थानीय स्वराज की संस्थाएं हो-हर कोई दिन रात मेहनत कर रहा है। जिस प्रकार रेलवे के कर्मचारी आज जुटे हुए हैं, वे भी एक प्रकार से अग्रिम पंक्ति में खड़े कोरोना वॉरियर्स ही हैं

-तमाम सावधानियों के साथ स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं, हवाई जहाज उड़ने लगे हैं, धीरे-धीरे उद्योग भी चलना शुरू हुआ है, ऐसे में हमें और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है, दो गज की दूरी का नियम हो, मुँह पर मास्क लगाने की बात हो, ये सारी बातों का पालन करें

-दो गज की दूरी का नियम हो, मास्क लगाने की बात हो, घर में रहना हो, ये सारी बातों का पालन करें, उसमें जरा भी ढिलाई नहीं बरतें

-इस महामारी के समय हम भारतवासियों ने ये दिखा दिया है, कि, सेवा और त्याग का हमारा विचार, केवल हमारा आदर्श नहीं है बल्कि भारत की जीवनपद्धति है।

-जो नुकसान हुआ है उसका दुःख हम सबको है लेकिन जो कुछ भी हम बचा पाएं हैं वो निश्चित तौर पर देश की सामूहिक संकल्पशक्ति का ही परिणाम है. इतने बड़े देश में हर-एक देशवासी ने ख़ुद, इस लड़ाई को लड़ने की ठानी है, ये पूरी मुहिम लोगों द्वारा चलाई जा रही है।

-हमारी जनसंख्या ज़्यादातर देशों से कई गुना ज़्यादा है। चुनौतियां भी भिन्न प्रकार की हैं लेकिन फिर भी हमारे देश में कोरोना उतनी तेजी से नहीं फैल पाया जितना दुनिया के अन्य देशों में फैला। कोरोना से होने वाली मृत्यु दर भी देश में काफी कम है

-पिछली बार की ‘मन की बात’ से इस बार स्थिति में काफ़ी सुधार हो चला है लकिन ऐसे में हमें और ज़्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमन की बातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"