लाइव न्यूज़ :

5G Launch: प्रधानमंत्री मोदी ने 5जी लॉन्चिंग के दौरान कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर किया कटाक्ष, कहा- मुट्ठीभर कुलीन वर्ग...

By रुस्तम राणा | Updated: October 1, 2022 16:52 IST

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि मुट्ठी भर अभिजात वर्ग के लोगों ने गरीब लोगों और डिजिटल इंडिया की क्षमता पर संदेह किया।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा- कुछ लोग डिजिटल इंडिया का मजाक उड़ाते थे उन्होंने कहा- संसद में उनके भाषण देखें, देखें कि वे सदन के अंदर डिजिटल इंडिया पर क्या कहते थेपूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया पहल पर सवाल उठाया था

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार डिजिटल इंडिया पहल के बारे में बात करते हुए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि मुट्ठी भर अभिजात वर्ग के लोगों ने गरीब लोगों और डिजिटल इंडिया की क्षमता पर संदेह किया और उनमें से एक ने संसद में अजीबोगरीब बातें कही।

प्रधानमंत्री ने कहा, "एक समय था जब मुट्ठी भर कुलीन वर्ग के लोग और उनमें से कुछ ... संसद में उनके भाषण देखें, देखें कि वे सदन के अंदर क्या कहते थे ... वे डिजिटल इंडिया का मजाक उड़ाते थे। वे सोचते थे कि गरीब लोगों में कोई क्षमता नहीं है और वे डिजिटल चीजों को नहीं समझ सकते हैं। वे गरीब लोगों पर संदेह करते थे। उन्हें संदेह था कि गरीब लोग डिजिटल का अर्थ भी नहीं समझेंगे। लेकिन मुझे हमेशा देश के आम आदमी की समझ में, उसके विवेक में, उनके जिज्ञासु मन पर विश्वास रहा है।

दरअसल, पीएम मोदी यहां अपने संबोधन में राज्यसभा में कांग्रेस नेता के भाषण के लिए पी चिदंबरम पर कटाक्ष कर रहे थे, जहां पूर्व वित्त मंत्री ने डिजिटल इंडिया पहल पर सवाल उठाया था।

चिदंबरम ने कहा था "गाँव के मेले में जाओ, आलू और टमाटर खरीदो और क्रेडिट कार्ड से 7.50 रुपये का भुगतान करो। गरीब महिला क्या करेगी? क्या उनके पास पीओएस मशीन है? क्या यह बिजली के स्रोत से जुड़ा है? क्या वाईफाई है? क्या वहां इंटरनेट काम कर रहा है...?" 

आज, भारत रीयल-टाइम डिजिटल भुगतान में दुनिया में सबसे आगे है। भारतीय रिज़र्व बैंक के डिजिटल भुगतान सूचकांक (DPI) ने दिखाया कि DPI मार्च 2022 तक बढ़कर 349.30 हो गया, जबकि सितंबर 2021 में यह 304.06 था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपी चिदंबरमडिजिटल इंडिया5जी नेटवर्क
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?