लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के पूर्व PM से मिले पीएम मोदी, महात्मा गांधी पट्टिका का किया अनावरण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 2, 2018 08:42 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। मोदी के सिंगापुर दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। मोदी के सिंगापुर दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन हैं। ऐसे में आज वह अमेरिकी रक्षा सचिव जिम मैटिस से मुलाकात करेंगे। साथ ही चूलिया मस्जिद, श्रीमरम्मन मंदिर और इंडियन हेरिटेज सेंटर भी जाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक तोंग से मुलाकात की थी। पीएम मोदी और गोह चोक तोंग ने सिंगापुर के क्लिफॉर्ड पियर में महात्मा गांधी पट्टिका का अनावरण किया।

- भारतीय नेवी और सिंगापुर की नेवी के बीच साझा समन्वय, जहाजों के लिए सेवा का आदान-प्रदान, सबमरीन के लिए भी समझौता

-नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफ रिपब्लिक ऑफ इंडिया, सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो, ऑफ सिंगापुर के बीच समझौता

-पर्सनल मैनेजमेंट और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के लिए भारत और सिंगापुर में समझौता

- दोनों देशों के वित्त मंत्रालय के बीच ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप बनाने के लिए समझौता

भारत के नीति आयोग और सिंगापुर कॉर्पोरेशन एंटरप्राइज के बीच प्लानिंग के क्षेत्र में समझौता

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन देशों के दौरे पर हैं। इंडोनेशिया, मलेशिया के बाद पीएम अपने यात्रा के अंतिम चरण में फिलहाल सिंगापुर में हैं। जहां उन्होंने शुक्रवार ( 1 जून)  को 'शांगरी-ला डायलॉग' को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय समुद्र विभिन्न सभ्यताओं और संस्कृति को जोड़ता है। हिंद महासागर ने ही भारत के ज्यादातर इतिहास को आकार दिया और अब यही हमारे भविष्य में सफल होने का राज भी होगा। समुद्र के रास्ते भारत का 90 प्रतिशत तक का बिजनेस होता है। पीएम मोदी ने यहां यह भी कहा कि एशिया के बेहतर भविष्य के लिए भारत और चीन को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला