लाइव न्यूज़ :

PM Modi Shardiya Navratri 2025 Wishes: PM मोदी ने दी नवरात्रि और GST बचत उत्सव की शुभकामनाएं, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

By अंजली चौहान | Updated: September 22, 2025 08:25 IST

PM Modi Shardiya Navratri 2025 Wishes: पीएम मोदी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई शक्ति लेकर आए

Open in App

PM Modi Shardiya Navratri 2025 Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ दिनों के त्योहार शारदीय नवरात्रि के शुरू होने पर देशवासियों को बधाई दी है। त्योहार के पहले दिन 22 सितंबर को सरकार ने जीएसटी कटौती भी लागू कर दी है जिसके बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने त्योहार के समय जीएसटी की नई दरों को नई ऊर्जा के रूप में बताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि शारदीय नवरात्रि के विशेष अवसर पर जीएसटी बचत उत्सव से देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "इस बार नवरात्रि का यह पावन अवसर बेहद खास है। जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को भी इस दौरान नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, हम सब मिलकर एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए सामूहिक प्रयास करें।"

एक अन्य ट्वीट में पीएम ने लिखा, "आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। भक्ति, साहस, संयम और संकल्प से परिपूर्ण यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। जय माता दी!"

जीएसटी सुधारों पर PM मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि जीएसटी सुधार भारत की विकास यात्रा को गति देंगे। उन्होंने इसे "आत्मनिर्भर भारत" के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से भारत की समृद्धि में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा, "कल (सोमवार) से जीएसटी बचत उत्सव शुरू होगा। आप अपनी पसंद की चीज़ें आसानी से खरीद पाएँगे। इससे गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, व्यापारी और दुकानदार सभी लाभान्वित होंगे।"

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को लागू होने वाली नई जीएसटी दरों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए इन सुधारों को आम नागरिकों के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन बदलावों से मध्यम वर्ग, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, छोटे दुकानदारों और अन्य लोगों को लाभ होगा और उपभोग, उत्पादन और रोज़गार को बढ़ावा मिलेगा। शिंदे ने जीएसटी सुधारों को "दिवाली धमाका" बताया और कहा कि रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीज़ें अब और भी सस्ती हो गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष को भी इस कदम का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि इसका उद्देश्य देश के सभी 140 करोड़ लोगों को लाभ पहुँचाना है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजीएसटीशारदीय नवरात्रिहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप