लाइव न्यूज़ :

राहुल के इस ट्वीट पर बरसे ट्विटर यूजर, कहा-मोदी जी देश का नाम खराब करके ही थमेंगे, मार्केटिंग की है सरकार

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 5, 2018 14:54 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस लगातार हमलावर है और उनके सार्वजनिक मंचों पर दिए गए साक्षात्कारों पर सवाल खड़े कर रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 05 जूनः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। उनका यह हमला पीएम मोदी के सार्वजनिक मंचों पर दिए गए इंटरव्यू को लेकर था। वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने के बाद ट्विटर यूजर्स ने कांग्रेस और बीजेपी सरकार व नरेंद्र मोदी पर कुछ इस अंदाज में हमला बोला...

नरेश शर्मा नाम के ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया, 'एमआरआई मशीन कनैक्ट करके देश की स्वास्थ्य समस्या का समाधान हो जाएगा। वो तो है ही बहुत बुद्धिमान- एक हम भाजपा वाले ही उसको समझ नहीं पाये हैं।'

एक अन्य ने ट्वीट किया, 'भाषण वहीं पर देंगे, जहां कोई सवाल न करे।'

प्रिया ने ट्वीट कर कहां, 'डॉ .मनमोहनसिंह जी ने 4 वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट का उद्धाटन, 40 एयरपोर्ट का पुनर्निर्माण शांतिपूर्ण ढंग से किया था मोदीजी ने सिर्फ 9 किमी के रोड का उद्घाटन करके 6 किमी रोडशो भी किया। 4 साल मे 4343 करोड़ विज्ञापन खर्च, जो सफल मंगलयान के खर्चे से 7 गुना अधिक है।... मोदी सरकार, मार्केटिंग की सरकार।'

एक अन्य ट्विटर हैंडलर ने ट्वीट किया, 'स्मृति ईरानी इसीलिए शायद दिन रात बहस के लिए फुदकती रहतीं हैं। कैबिनेट मीटिंग में भी शायद ऐसा ही प्री-स्क्रिप्टिड बहस होती होगी या शायद सब हां जी, हां जी करते होंगे।'सचिन सांघवी ने ट्वीट किया, 'मोदीजी देश का नाम खराब करके ही अब थमेंगे, नहीं तो ऐसा भी हो सकता है नेहरू जी ने उनकी वाणी या मस्तिष्क में बैठ कर सारे लिखित जवाब भुला दिए या पलट दिए हो, मोदीजी के मामले में कुछ..... भी हो सकता है, क्यों नेहरू जी आप ऐसा कर रहे हो, माफ करो...मोदीजी को।'

राहुल ये ट्वीट कर बोल चुके हमला

आपको बता दें, राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, 'पहला भारतीय प्रधानमंत्री जो "सहज" प्रश्न लेता है, जिसका अनुवादक के पास पूर्व-लिखित उत्तर हैं!... अच्छा है कि वह असली सवाल नहीं लेता है। अगर ऐसा होता तो हम सभी के लिए शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो जाती।

ये थी वजह

बताया गया कि इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी से एशिया की समस्यायों को लेकर सवाल किया गया था, जिसके बाद अनुवादक ने पहले से लिखित जवाब को पढ़ा। इस दौरान उस अनुवादक ने कुछ आंकड़ों का भी जिक्र किया, जिसका पीएम मोदी ने अपने हिन्दी जवाब में जिक्र नहीं किया था।

पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद ली चुटकी

इससे पहले राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि डियर पीएम, आपने आज पेट्रोल-डीजल का दाम एक पैसा कम किया। एक पैसा!?? अगर आपने मजाक किया है तो ये काफी बचकाना और बुरा था।" राहुल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें अपने उस चैलेंज की भी याद दिलायी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की चुनौती दी थी। राहुल ने लिखा था, "पुनश्च: मैंने पिछले हफ्ते आपको जो फ्यूल चैलेंज दिया था उसके जवाब में एक पैसे की कटौती सही नहीं है।"लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गाँधीट्विटरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए