लाइव न्यूज़ :

Budget 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- यह बजट वंचितों को प्राथमिकता देता है

By रुस्तम राणा | Updated: February 1, 2023 15:06 IST

राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, यह बजट गरीबों, ग्रामीणों, किसानों और मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि ये बजट, सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास की धुरी बनाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा- अमृतकाल का ये पहला बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा।राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, यह बजट गरीबों, ग्रामीणों, किसानों और मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करेगाउन्होंने कहा कि इस साल के बजट पर टिकाऊ भविष्य, हरित विकास, पारिस्थितिकीय अर्थव्यवस्था, ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन जॉब्स केंद्रित है

नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2023 के पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रशंसा करते हुए पीठ थपथपाई है। दरअसल, बुधवार को संसद में बजट पेश होने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बजट को लेकर कहा कि अमृतकाल का ये पहला बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा।

राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, यह बजट गरीबों, ग्रामीणों, किसानों और मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि ये बजट, सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास की धुरी बनाएगा। पीएम मोदी ने कहा, हमें डिजिटल पेमेंट्स की सफलता को एग्रीकल्चर सेक्टर में दोहराना है। इसलिए इस बजट में हम डिजिटल एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर की एक बहुत बड़ी योजना लेकर आए हैं। 

उन्होंने कहा कि इस साल के बजट पर टिकाऊ भविष्य, हरित विकास, पारिस्थितिकीय अर्थव्यवस्था, ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन जॉब्स केंद्रित है। उन्होंने अमृतकाल बजट को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने वाला बताया। छोटे व्यापारियों यानि लघु उद्योग के लिए बजट में 2 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऋण गारंटी की व्यवस्था की गई है। 

पीएम मोदी ने कहा, समृद्ध और विकसित भारत के सपनों को पूरा करने के लिए मध्यम वर्ग एक बहुत बड़ी ताकत है। मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार ने बीते वर्षों में अनेकों निर्णय लिए हैं और ईज ऑफ लिविंग को सुनिश्चित किया है। पीएम मोदी ने कहा हमने टैक्स रेट को कम किया है। साथ ही प्रकिया को भी सरल और पारदर्शी के अलावा तीव्र किया है।   

टॅग्स :आम बजट 2023नरेंद्र मोदीNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी