लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका, मिस्र की यात्रा से लौटे, हवाई अड्डे पर जेपी नड्डा से पूछा, 'भारत में क्या हो रहा है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 26, 2023 07:26 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छह दिनों की दो देशों की विदेश यात्रा संपन्न करके सोमवार के तड़के भारत वापस लौट तो हवाई अड्डे पर भाजपा प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा समेत कई अन्य नेताओं से अपनी गैर-मौजूदगी में स्वदेश में हुई घटनाओं के बारे में जानकारी ली।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिनों की विदेश यात्रा संपन्न करके सोमवार के तड़के स्वदेश वापस लौटे हवाई अड्डे पर जेपी नड्डा समेत तमाम भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर भाजपा प्रमुख समेत कई नेताओं से देश के हालात की जानकारी ली

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की विदेश यात्रा के बाद भारत वापस लौट आये हैं। पीएम मोदी के वत वापसी पर उनका स्वागत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत दिल्ली भाजपा के कई सांसद हवाई अड्डे पहुंचे थे। इस मौके पर सभी नेताओं ने पीएम मोदी को गलाब भेंट किया और उनकी यात्रा के बारे में पूछा, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई अड्डे पर ही जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने उनकी गैर-मौजूदगी में स्वदेश में हुई घटनाओं के बारे में पूछा।

खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के अन्य नेताओं से पूछा कि भारत में क्या हो रहा है। जिसका पार्टी नेता पीएम को समुचित जवाब दिया। अपने छह दिनों की ऐतिहासिक अमेरिका और मिस्र की यात्रा के बाद सोमवार तड़के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाई जहाज नई दिल्ली की जमीन पर उतरा। विदेश दौरे के दरम्यान पीएम मोदी ने दोनों देशों के साथ भारतीय हितों से कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

पीएम मोदी की इस सफल यात्रा के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर उनका स्वागत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ,भाजपा प्रमुख नड्डा, लोकसभा सांसद हर्ष वर्धन, हंस राज हंस, मनोज तिवारी, परवेश वर्मा और गौतम गंभीर जैसे कई भाजपा नेताओं ने किया। 

इस मौके पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "उन्होंने नड्डा जी से पूछा कि यहां देश में सब कैसा चल रहा है, जिसके जवाब में नड्डा जी ने उन्हें बताया कि पार्टी के नेता सरकार के नौ वर्षों के रिपोर्ट कार्ड के साथ लोगों तक पहुंच रहे हैं और उनके शासन से देश बहुत खुश है।"

वहीं दिल्ली के ही एक न्य सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूछा कि हवाई अड्डे पर मौजूद नेताओं से पूछा कि देश में क्या हो रहा है और पार्टी का जन संपर्क कार्यक्रम कैसा चल रहा है। जिसके जवाब में हमने उन्हें पार्टी के चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजेपी नड्डाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष