लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के हिंदी ट्वीट का पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया जवाब, कहा- अतिथि देवो भव:

By धीरज पाल | Updated: February 24, 2020 11:39 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत का पहला दौरा है। सुबह 11.40 बजे डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में ट्रंप का नागरिक अभनिंदन होगा। डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत दौरे पर उनकी पत्नी (अमेरिका फर्स्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप भी होंगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हिंदी ट्वीट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया है। पीएम मोदी ने लिखा, 'अतिथि देवो भव:'। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप आज दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। ट्रंप ने भारत पहुंचने के महज डेढ घंटे पहले हिंदी में ट्वीट किया। डोनाल्ड ने ट्वीट कर लिखा, ''हम भारत आने के लिए तत्पर हैं । हम रास्ते में हैं कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!''

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत का पहला दौरा है। सुबह 11.40 बजे डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को भारत पहुंचेंगे। उनका प्लेन गुजरात के अहमदाबाद में लैंड करेगा। अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में ट्रंप का नागरिक अभनिंदन होगा। पीएम नरेंद्र मोदी वहां ट्रंप के साथ मौजूद रहेंगे। डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत दौरे पर उनकी पत्नी (अमेरिका फर्स्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप भी होंगी। इसके अलावा ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और दामाद भी आ रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत उनकी यात्रा का इंतजार कर रहा है और इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और अधिक मजबूत होंगे । प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह ट्वीट में लिखा, ‘‘भारत आपकी यात्रा का इंतजार कर रहा है । आपकी यात्रा से निश्चित तौर पर दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे । आपसे जल्द ही अहमदाबाद में मुलाकात होगी ।’’।

अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया के साथ गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। वहां वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘‘नमस्ते ट्रंप’’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का यह पहला भारत दौरा है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप