लाइव न्यूज़ :

तीन कृषि कानून वापस लेगी नरेंद्र मोदी सरकार, किसान संगठन कर रहे थे विरोध, पीएम ने बताया केंद्र सरकार ने क्यों लिया यह फैसला

By अनिल शर्मा | Updated: November 19, 2021 09:48 IST

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अब तक पीएम के रूप में जो कुछ भी किया वह देश हित में है। हम राज्य और केंद्रीय प्रतिनिधियों के विशेषज्ञों के साथ एक नई समिति बनाएंगे जो एक नए ढांचे पर काम करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया हैकानूनों को निरस्त करने की संवैधानिक प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगीपीएम ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों से आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया है

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला लिया और विरोध करनेवाले किसानों से आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कानूनों को निरस्त करने की संवैधानिक प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अब तक पीएम के रूप में जो कुछ भी किया वह देश हित में है। हम राज्य और केंद्रीय प्रतिनिधियों के विशेषज्ञों के साथ एक नई समिति बनाएंगे जो एक नए ढांचे पर काम करेगी।

तीन कृषि विधेयकों को वापस लेने की पीएम मोदी ने बतायी ये वजह

पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने सम्बोधन में तीन कृषि विधेयकों को वापस लेने की वजह भी बतायी। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये तीन कृषि कानून छोटे किसानों के हित में थे लेकिन केंद्र सरकार किसानों को अपनी बात समझा नहीं पायी।उन्होंने कहा कि छोटे किसानों को सशक्त और मजबूत करने के लिए तीन कृषि कानून पेश किए गए थे। यह किसानों, अर्थशास्त्रियों और कृषि विशेषज्ञों की मांग थी।

किसानों के छोटे समूह ने इसका विरोध कियाः पीएम

कृषि कानूनों का विरोध करनेवाले किसान संगठनों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यह कानून किसानों के हितों के लिए था। हालांकि किसानों के एक समूह ने इसे स्वीकार नहीं किया। पीएम ने कहा कि यह एक छोटा समूह था लेकिन हमारे लिए महत्वपूर्ण था। हमने विनम्रता से समझाने की कोशिश की, बातचीत की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीKisan Morchaकिसान आंदोलनfarmers protest
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों