लाइव न्यूज़ :

मुंबईः पीएम मोदी को मिला पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, प्रधानमंत्री ने कहा-लता दीदी उम्र और कर्म दोनों में बड़ी थीं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 24, 2022 18:32 IST

मंगेशकर परिवार और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने कहा कि लता मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में पुरस्कार की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी मुंबई में महान गायिका के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।संगीत, नाटक, कला, चिकित्सा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र के दिग्गजों को सम्मानित करना है।सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार ''संजय छाया'' नाटक को दिया जाएगा। 

मुंबईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 80वीं पुण्यतिथि पर लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिवार के लोग शामिल हुए।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार कलाई सुनी रह जाएगी। दीदी राखी पर नहीं होंगी। लता दीदी उम्र और कर्म दोनों में बड़ी थीं। उन्होंने कहा कि वह इसे सभी भारतीयों को समर्पित कर रहे हैं। लता दीदी मेरे लिए बड़ी बहन की तरह थीं, कई दशक बाद आने वाला रक्षाबंधन का त्योहार उनके बिना होगा

मंगेशकर परिवार और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि उन्होंने लता मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में इस वर्ष से पुरस्कार की शुरुआत करने का निर्णय लिया है, जिनका फरवरी में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में महान गायिका के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, जिन्हें वे अपनी बड़ी बहन मानते थे। लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार हर साल केवल एक व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के लिए अनुकरणीय योगदान दिया है।

बयान में कहा गया है, ''हम यह घोषणा करते हुए प्रसन्न और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि प्रथम पुरस्कार विजेता कोई और नहीं बल्कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।'' बयान के अनुसार मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार का उद्देश्य संगीत, नाटक, कला, चिकित्सा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र के दिग्गजों को सम्मानित करना है।

मंगेशकर परिवार ने बयान में कहा दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख और जैकी श्रॉफ को ''सिनेमा के क्षेत्र में समर्पित सेवाओं'' के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष सम्मान) प्रदान किया जाएगा। राहुल देशपांडे को भारतीय संगीत के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार मिलेगा, जबकि सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार ''संजय छाया'' नाटक को दिया जाएगा। 

टॅग्स :मुंबईलता मंगेशकरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर