लाइव न्यूज़ :

साईं बाबा की समाधि के 100 साल पूरे होने पर शिरडी पहुंचे पीएम मोदी, चार प्रोजेक्ट को दिखाई हरी झंडी

By भारती द्विवेदी | Updated: October 19, 2018 13:25 IST

PM Modi at centenary year celebrations of Shri Sai Baba Samadhi: लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- 'हम सभी का ये प्रयास रहता है कि हर पर्व को अपनों के साथ मनाएं। मेरी भी ये कोशिश रहती है कि हर त्योहार देशवासियों के साथ मनाऊं और इसी भावना के साथ आज आप सभी के बीच उपस्थित हुआ हूं।'

Open in App

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय शिरडी में हैं। यहां पर पीएम मोदी शिरडी साईंबाबा की समाधि के सौ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के समापन में भाग लेने पहुंचे हैं। शिरडी पहुंचकर पीएम मोदी ने सबसे पहले शिरडी मंदिर में साईंबाबा के दर्शन किए हैं। समापन समारोह में शामिल होने के बाद पीएम मोदी ने चार प्रोजेक्टों को हरी झंडी दिखाई है।

साईंबाबा शताब्दी में शामिल होने पहुंचे पीएम ने साईंबाबा की याद में चांदी का सिक्का जारी किया है। साथ ही नए भवन, 159 करोड़ रुपये की लागत से विशाल शैक्षणिक भवन, ताराघर, मोम संग्रहालय, साईं उद्यान और थीम पार्क प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाई है। 

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- 'हम सभी का ये प्रयास रहता है कि हर पर्व को अपनों के साथ मनाएं। मेरी भी ये कोशिश रहती है कि हर त्योहार देशवासियों के साथ मनाऊं और इसी भावना के साथ आज आप सभी के बीच उपस्थित हुआ हूं।'

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लाभार्थियों को घर की चाभी सौंपने के बाद पीएम ने कहा-' मुझे खुशी है कि दशहरे के इस पावन अवसर पर मुझे महाराष्ट्र के ढाई लाख बहनों-भाइयों को अपना घर सौंपने का अवसर मिला है। मेरे वो भाई बहन जिनके लिए अपना घर, हमेशा सपना ही रहा है।'

प्रधानमंत्री आवास योजना पर बात करते हुए पीएम ने कहा- 'अपना घर जीवन को आसान बना देता है और गरीबी से लड़ने का नया उत्साह पैदा करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 2022 तक देश के हर बेघर-गरीब परिवार को अपना घर देने का लक्ष्य रखा है। मुझे खुशी है कि करीब-करीब आधा रास्ता हम तय कर चुके है।'

गौरतलब है कि साईंबाबा का देहावसान साल 1918 में दशहरा के ही दिन अहमद नगर जिले के शिरडी गांव में हुआ था। उनकी समाधि की शताब्दी पर न्यास द्वारा पूरे साल उत्सव मनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक अक्टूबर 2017 को शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन किया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?