लाइव न्यूज़ :

IIT बॉम्बे के दीक्षांत समारोह में शामिल होने मुंबई पहुँचे पीएम मोदी, राज्यपाल विद्यासागर राव और सीएम फड़नवीस ने किया स्वागत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 11, 2018 11:27 IST

पीएम नरेंद्र मोदी दीक्षांत समारोह में छात्रों को सम्बोधित करने के साथ ही आईआईटी परिसर में बने एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग और सेंटर फॉर एनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग के नई भवनों का भा उद्घाटन करेंगे।

Open in App

मुंबई, 11 अगस्त: भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के 56वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार मुंबई पहुँचे। हवाईअड्डे पर पीएम का स्वागत राज्य के राज्यपाल सी विद्यासागर और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने किया। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पीएम मोदी दीक्षांत समारोह में छात्रों को सम्बोधित करने के साथ ही आईआईटी परिसर में बने एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग और सेंटर फॉर एनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग के नई भवनों का भा उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर, महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी शामिल होंगे। 

आईआईटी स्वायत्तशासी संस्था है। 10 जुलाई 2018 को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने देश के तीन सरकारी संस्थानों को इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस (आईओई) का दर्जा दिया जिनमें से आईआईटी बॉम्बे एक है।

मुंबई के पवई में आईआईटी बॉम्बे की स्थापना 1958 में हुई थी। 1961 में संसद ने आईआईटी बॉम्बे को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया।

अपनी स्थापना से ही आईआईटी बॉम्बे देश के शीर्ष पाँच इंजीनियरिंग कॉलेजों में रहा है। लगभग हर सर्वेक्षण में इसे टॉप 5 भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में जगह मिलती रही है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :आईआईटी बॉम्बेनरेंद्र मोदीभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?