लाइव न्यूज़ :

सच होने जा रहा है पीएम नरेंद्र मोदी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट, निवेशकों की राह होगी आसान, महाराष्ट्र सहित तीन और राज्य जुड़ेंगे

By हरीश गुप्ता | Updated: October 13, 2020 06:54 IST

निवेशकों को सिंगल विंडो सेवा उपलब्ध कराने के मामले में अब तीन और राज्य इस योजना से जुड़ने जा रहे हैं. इसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश के नाम शामिल हैं. 6 राज्य पहले ही इससे जुड़ चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनिवेशकों को सिंगल विंडो सेवा उपलब्ध कराना पीएम नरेंद्र मोदी का है ड्रीम प्रोजेक्ट छह राज्य पहले ही इससे जुड़ चुके थे, अब महाराष्ट्र सहित और तीन राज्य जुड़ेंगे

सत्ता में आने के छह साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निवेशकों को सिंगल विंडो सेवा उपलब्ध कराने का सपना साकार हो रहा है. छह राज्य पहले ही इससे जुड़ चुके थे, अब महाराष्ट्र सहित और तीन राज्य इससे जुड़ने जा रहे हैं.

वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय का हिस्सा उद्योग व आंतरिक व्यापार प्रोत्साहन विभाग (डीपीआईआईटी) एक केंद्रीय एकल निवेश स्वीकृति सेल तैयार कर रहा है जिसमें भूमि बैंक, पर्यावरण सहित तमाम जानकारी उपलब्ध होगी. यह निवेशक को सिंगल विंडो से केंद्र और राज्य दोनों की सहमति दिलाएगी.

गुजरात पैटर्न की इस योजना को जल्द ही आईटी प्लेटफॉर्म भी मिलने जा रहा है. एकल निवेश स्वीकृति सेल के गठन का जिम्मा पीयूष गोयल के नेतृत्व में व्यापार व उद्योग मंत्रालय को सौंपा गया है. सेल निवेशकों को उपलब्ध जमीन की भी पूरी जानकारी देगा.

क्या है व्यवस्था?

इसके तहत निवेशकों को विभिन्न विभागों, मंत्रालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते. देश के किसी भी कोने में निवेश के लिए सभी विभागों की सहमति एक ही जगह पर मिल जाती है. 

यहां उपलब्ध सिंगल विंडो सिस्टम हरियाणा, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, ओडिशा, गोवा के बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश में भी मौजूद होगी। इंडिया 2.0 के तहत 27 सेक्टरों पर फोकस है। इसमें डीपीआईआईटी के जिम्मे 15 मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर हैं। व्यापार विभाग 12 सर्विस सेक्टर में समन्वयन का काम करेगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रतमिलनाडुआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब