लाइव न्यूज़ :

'क्या अपनी मां के साथ रहने का मन नहीं करता?', अक्षय कुमार के इस सवाल पर भावुक हो गए पीएम मोदी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 24, 2019 08:18 IST

अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गैर-राजनीतिक इंटरव्यू लिया है। इसमें उन्होंने चुनाव और राजनीति से इतर पीएम मोदी के जीवन के अनछुए पहलुओं पर बात की।

Open in App

अक्षय कुमार को दिए इंटरव्यू में हंसी ठहाकों के बीच एक सवाल पर पीएम मोदी भावुक हो गए। अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या आपका अपनी मां, भाई और रिश्तेदारों के साथ रहने का मन नहीं करता। इस सवाल के बाद पीएम मोदी के चेहरे पर उदासी छा गई। उन्होंने कहा कि बहुत छोटी उम्र में ही वो अपना सब कुछ छोड़ चुके हैं। पीएम ने कहा कि उनकी मां अक्सर कहती हैं कि तुम क्यों मेरे पीछे अपना वक्त बर्बाद करते हो।

गौरतलब है कि फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गैर-राजनीतिक इंटरव्यू लिया है। इसमें उन्होंने चुनाव और राजनीति से इतर पीएम मोदी के जीवन के अनछुए पहलुओं पर बात की। इसका प्रसारण बुधवार को सुबह 9 बजे किया जाएगा।

अक्षय कुमार ने मंगलवार को पीएम मोदी के इंटरव्यू का टीजर रिलीज किया। इस वीडियो में अक्षय पीएम मोदी के साथ हंसी मजाक करते और चुटकुले सुनाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वे दोनों अपनी निजी जिंदगी पर भी बातें कर रहे हैं। इस टीजर में पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को वो किस्सा सुनाया जब वह लोटे में गर्म कोयला डाल कर अपने कपड़े प्रेस किया करते थे।

इस इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने पीएम मोदी से उनके ड्रेसिंग से लेकर उनके सोने की बात को लेकर चर्चा की। पीएम मोदी का पूरा इंटरव्यू पढ़ने के लिए आप जुड़े रहिए लोकमत न्यूज के साथ।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअक्षय कुमारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos