लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के डिजिटल सत्र को कर सकते हैं संबोधित

By भाषा | Updated: September 2, 2020 12:54 IST

संयुक्त राष्ट्र में महासभा एवं सम्मेलन प्रबंधन विभाग ने सभा के 75वें सत्र की आम चर्चा के लिए मंगलवार (1 सितंबर) को वक्ताओं की तत्कालिक सूची स्थायी मिशनों को जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र आम चर्चा 22 सितंबर को शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेगी।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पद पर रहते हुए अपना अंतिम संबोधन व्यक्तिगत रूप से देने के लिए न्यूयॉर्क जा सकते हैं।

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर सकते हैं। उच्च स्तरीय बैठक के लिए वैश्विक निकाय द्वारा जारी की गई वक्ताओं की तत्कालिक सूची में यह जानकारी सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि इस साल वार्षिक महासभा का सत्र ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हो रहा है और देशों एवं सरकारों के प्रमुख कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की वजह से शारीरिक तौर पर इस सभा में नहीं जुट पाएंगे। वैश्विक नेता सत्र के लिए पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो वक्तव्यों को सौंपेंगे।

संयुक्त राष्ट्र में महासभा एवं सम्मेलन प्रबंधन विभाग ने सभा के 75वें सत्र की आम चर्चा के लिए मंगलवार को वक्ताओं की तत्कालिक सूची स्थायी मिशनों को जारी की। सूची के मुताबिक, मोदी 26 सितंबर की सुबह आम चर्चा को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना होगा कि सूची तत्कालिक है और दो और पुनरावृत्तियां होंगी क्योंकि अगले कुछ हफ्तों में आम चर्चा के लिए कार्यक्रम एवं वक्ता बदले जा सकते हैं। आम बहस के लिए अंतिम वक्तव्य क्रम अलग हो सकता है।

संयुक्त राष्ट्र आम चर्चा 22 सितंबर को शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेगी। सूची के मुताबिक ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो पहले वक्ता हैं। पारंपरिक रूप से अमेरिका आम बहस के पहले दिन दूसरा वक्ता होता है और ऐसी उम्मीद है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पद पर रहते हुए अपना अंतिम संबोधन व्यक्तिगत रूप से देने के लिए न्यूयॉर्क जा सकते हैं।

तत्कालिक सूची के मुताबिक, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों पहले दिन की डिजिटल चर्चा को संबोधित करेंगे। अमेरिका संयुक्त राष्ट्र का मेजबान देश है और इस साल ट्रंप एकमात्र वैश्विक नेता होंगे जो डिजिटल उच्च स्तरीय सभा को व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहकर संबोधित करेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां