लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया, पहले चरण में 75 हजार लोगों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपा गया

By अनिल शर्मा | Updated: October 22, 2022 12:46 IST

पीएम मोदी ने कहा कि रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं। आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने शनिवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले का शुभारंभ किया।इस मौके पर  75 हजार लोगों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपा गया। पीएम ने कहा, बीते वर्षों में सेल्फ हेल्प ग्रुप से 8 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं जिन्हें भारत सरकार आर्थिक मदद दे रही हैं।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेला का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि विनिर्माण, पर्यटन क्षेत्र से बहुत सारे रोजगार पैदा होते हैं, सरकार इन क्षेत्रों के विस्तार पर ध्यान दे रही है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। इस मौके पर  75 हजार लोगों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपा गया। पीएम मोदी ने कुछ महीनों पहले 10 लाख नौकरियां देने को कहा था और विभिन्न मंत्रालयों से अगले डेढ़ साल में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने को कहा था।

पीएम मोदी ने कहा कि रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं। आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। ये तभी हो रहा है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं और साथ ही काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा, बीते वर्षों में सेल्फ हेल्प ग्रुप से 8 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं जिन्हें भारत सरकार आर्थिक मदद दे रही हैं। ये करोड़ों महिलाएं अब अपने बनाए उत्पाद देशभर में बिक्री कर रही हैं, अपनी आय बढ़ा रही हैं

नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पीएम ने कहा कि आज हमारा सबसे अधिक बल युवाओं के कौशल विकास पर है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश के उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से युवाओं को ट्रेनिंग देने की एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा, इसके तहत अभी तक सवा करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल इंडिया अभियान की मदद से ट्रेन किया जा चुका है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजेपी नड्डाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर