लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर रैली में पीएम मोदी ने कहा- 'आतंक और हिंसा फैलाने वालों को हम घर में घुसकर मारेंगे, ये तय है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 30, 2019 12:52 IST

पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर के चुनावी रैली में कहा , इनको गरीब का लूटा एक-एक पैसा लौटाना ही पड़ेगा। जैसे हम मिशेल मामा को उठाकर लाएं हैं, उसी तरह इनके बाकी चाचाओं को भी भारत आना ही पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी विपक्षियों के लिए कहा, फिर से ये लोग बिहार में गिद्ध दृष्टि जमाए हैं। बिहार के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमने गांव-गांव में गरीब बहनों के घर में इज्जत घर यानि शौचालय देने का काम किया है स्वार्थ और सिर्फ अपने हित के लिए समर्पित इन महामिलावटियों की मंशा को समझना बहुत जरुरी है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर के चुनावी रैली में कहा, 'जो जेल में हैं या जेल के दरवाजे पर हैं, जो बेल पर हैं या बेल के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं, वो सब केंद्र में एक मजबूत सरकार को एक मिनट भी बर्दाश्त नहीं करना चाहते है।' पीएम मोदी ने यह भी कहा कि चाहे देश के भीतर हो या फिर सीमा के पार, आतंक और हिंसा फैलाने वाली फैक्ट्री जहां भी होगी, इस चौकीदार के निशाने पर है। भारत को जहां से भी खतरा होगा, हम घर में घुसकर मारेंगे, ये तय है। 

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, चार चरण के चुनाव के बाद ये लोग चारों खाने चित्त हो चुके हैं। अब आने वाले चरणों में तय होना है कि उनकी हार कितनी बड़ी होगी, और एनडीए की जीत कितनी भव्य होगी।

बिहार के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमने गांव-गांव में गरीब बहनों के घर में इज्जत घर यानि शौचालय देने का काम किया है। हमने उन गरीब बहनों तक मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया है जो गरीब मां और बहनें पूरी उम्र धुएं में जीने को मजबूर थी। 

पीएम मोदी विपक्षियों के लिए कहा, फिर से ये लोग बिहार में गिद्ध दृष्टि जमाए हैं। ये बिहार को जाति, समाज के आधार पर बांटकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। अपने भ्रष्टाचार, काले कारनामों को छिपाना चाहते हैं। उनका लक्ष्य है कि दिल्ली में कमजोर सरकार बने ताकि ये फिर से मनमानी कर सके। 

पीएम मोदी ने कहा, उनकी ताकत बढ़ाने का मतलब है बेटियों का अपहरण, गुंडागर्दी, हत्याएं, हर योजना में भ्रष्टाचार।उनकी ताकत बढ़ाने का मतलब है, सूरज ढलने के बाद अपने ही घर मे कैद हो जाना, घुट-घुट के जीना, पलायन के लिए मजबूर होना।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019मुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर