लाइव न्यूज़ :

UAE के दौरे से पहले पीएम मोदी ने दिया इंटरव्यू, बताई कई पर्सनल बातें

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 8, 2018 14:26 IST

इंटरव्यू में पीएम से सवाल किया गया कि आप यूएई के दौरे के बारे में बताएं, जिस पर उन्होंने कहा कि यह मेरा दौरा दुबई में होने वाले वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के न्योते को लेकर है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (10 फरवरी) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर जा रहे हैं। विदेशी यात्रा पर जाने से पहले पीएम मोदी ने गल्फ न्यूज एक्सप्रेस को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी दिनचर्या से लेकर यूएई के साथ द्विपक्षीय संबंधों के मजूबत करने पर चर्चा की। साथ ही साथ यूएई में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में के लिए पुल की तरह बताया।

इंटरव्यू में पीएम से सवाल किया गया कि आप यूएई के दौरे के बारे में बताएं, जिस पर उन्होंने कहा कि यह मेरा दौरा दुबई में होने वाले वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के न्योते को लेकर है। इस साल भारत को गेस्ट ऑफ ऑनर देश बनाया गया है, जहां हम शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मखतूम, यूएई के उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अबू धाबी के शाहजादे तथा यूएई सशस्त्र बल के उप-सर्वोच्च कमांडर से मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारत का मुख्य विषय ऊर्जा सुरक्षा और बुनियादी ढांचागत निवेश महत्वपूर्ण होंगे।

उन्होंने कहा कि यूईए में भारतीय मूल के 3 मिलियन (30 लाख) से अधिक लोग रहते हैं। भारतीय समुदाय के लोगों ने दोनों देशों के बीच एक पुल का काम किया है और मुझे उम्मीद है कि मेरी यात्रा से इन संबंधों में और शक्ति प्रदान करेगी।

इसके बाद उनसे पूछा गया कि आपने कोई छुट्टी ली है, जिस पर पीएम मोदी ने कहा कि मैंने न मुख्यमंत्री और न ही प्रधानमंत्री रहते हुए कोई छुट्टी ली है। मेरे काम की जरूरत है कि मैं देश के अलग-अलग जगहों पर जाऊं और लोगों से मुलाकात करूं उनकी खुशी, दु:ख और आकांक्षाओं को जानने का मौका मिले।

पीएम मोदी से विदेशी यात्रा के दौरान अपने पसंदीदा रसोइए के बारे में ले जाने का सवाल पूछा गया। इस सवाल पर उन्होंने कहा 'हर्गिज नहीं। कोई विशेष रसोइया नहीं जाता है। जो मेजबान देश खाना परोसते हैं मैं खुशी से उसका आनंद लेकर खाता हूं।'

पीएम से उनके दिनचर्या और सोने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं चार से छह घंटे की नींद लेता हूं जो काम-काम पर निर्भर करता है, लेकिन मैं हर रोज गहरी नींद लेता हूं। मैं बिस्तर पर जाते ही मैं कुछ ही देर में सो जाता हूं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारबीजेपीविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप