लाइव न्यूज़ :

आंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 14, 2018 17:10 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने बस्तर इंटरनेट योजना के पहले चरण का भी शुभारंभ किया जिसके तहत आदिवासी क्षेत्र के सात जिलों में फाइबर ऑप्टिक्स केबल के 40,000 किलोमीटर लंबे नेटवर्क को बिछाया जाएगा।

Open in App

जांगला ( बीजापुर ), 14 अप्रैल ( भाषा ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। वह आदर्श पंचायत के रूप में उभरी एक पंचायत में स्थित जांगला डेवलेपमेंट हब भी गए। उन्होंने नक्सल प्रभावित जिले में स्थानीय ‘ चैंपियंस ऑफ चेंज ’’ से मुलाकात की। उन्होंने बस्तर इंटरनेट योजना के पहले चरण का भी शुभारंभ किया जिसके तहत आदिवासी क्षेत्र के सात जिलों में फाइबर ऑप्टिक्स केबल के 40,000 किलोमीटर लंबे नेटवर्क को बिछाया जाएगा। ये जिले बीजापुर , नारायणपुर , बस्तर , कांकेर , कोंडागांव , सुकमा और दंतेवाड़ा हैं।

मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो आदिवासी जिले बीजापुर आए हैं। उन्होंने गुदुम और भानुप्रतापपुर के बीच एक नई रेल लाइन और एक यात्री ट्रेन का भी उद्घाटन किया जिससे उत्तर बस्तर क्षेत्र रेलवे के मानचित्र पर आ गया है। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का छत्तीसगढ़ का यह चौथा दौरा है। छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वह मई 2015 में दंतेवाड़ा , फरवरी 2016 में नया रायपुर और राजनंदगांव तथा नवंबर 2016 में नया रायपुर आए थे।

मोदी ने सात जिलों में बैंक की शाखाओं का भी उद्घाटन किया और भारत बीपीओ प्रोमोशन योजना के तहत विकसित ग्रामीण बीपीओ केंद्र का भी निरीक्षण किया। बस्तर इंटरनेट योजना द्वारा बीपीओ केंद्र को इंटरनेट मुहैया कराया जाता है। उन्होंने 1,700 करोड़ रुपये की सड़क और पुल परियोजनाओं की भी नींव रखीं।

प्रधानमंत्री संविधान निर्माता डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती के मौके पर राज्य का दौरा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा भी इस मौके पर मौजूद रहे। आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार का मकसद वर्ष 2022 तक 1.5 लाख स्वास्थ्य और वेलनेस केंद्र खोलना है जहां रक्त चाप , मधुमेह , कैंसर और वृद्धावस्था जनित रोगों समेत कई बीमारियों का इलाज किया जाएगा।

इस योजना के तहत सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना ( एनएचपीएस ) की व्यापक रूपरेखा तैयार की है और लाभार्थियों की पहचान करने के मापदंड तय करने का काम चल रहा है। मोदी ने पांच जनवरी को अधिकारियों से इन कम विकास वाले जिलों को विकसित करने में आगामी तीन महीने देने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि वह इनमें से एक इलाके का दौरा करेंगे जो अच्छा प्रदर्शन करेगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबी आर अंबेडकरछत्तीसगढ़ समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी