लाइव न्यूज़ :

डिफेंस एक्सपो-2020: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- हम भारत को बनाना चाहते हैं रक्षा विनिर्माण केंद्र

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 5, 2020 14:57 IST

DefExpo 2020: लखनऊ में पहली बार हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश और इंडिया पवेलियन का अवलोकन भी करेंगे। इंडिया पवेलियन में निजी, लघु एवं मंझोले उद्योगों समेत सार्वजनिक क्षेत्र की मजबूत साझीदारी की झलक खासतौर पर पेश की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार (05 फरवरी) को 'डिफेंस एक्सपो-2020' का उद्घाटन किया है।डिफेंस एक्सपो-2020 का आयोजन पांच दिनों तक किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार (05 फरवरी) को 'डिफेंस एक्सपो-2020' का उद्घाटन किया है। इसका आयोजन पांच दिनों तक किया जाएगा। उद्घाटन के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेलऔर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ मौजूद थे। 'डिफेंस एक्सपो-2020' का उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने का कि हम भारत को एक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनाना चाहते हैं।

लखनऊ में पहली बार हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश और इंडिया पवेलियन का अवलोकन भी करेंगे। इंडिया पवेलियन में निजी, लघु एवं मंझोले उद्योगों समेत सार्वजनिक क्षेत्र की मजबूत साझीदारी की झलक खासतौर पर पेश की जाएगी। 

उम्मीद जतायी जा रही है कि 'डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन आफ डिफेंस' थीम पर होने वाले इस एक्सपो के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश 'डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग' और 'एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग' में दुनिया का महत्वपूर्ण स्थल बन जाएगा। एक्सपो में पहली बार 'भारत-अफ्रीका डिफेंस कॉन्क्लेव' का भी आयोजन किया जाएगा।  यह एक्सपो प्रदर्शनी लगाने वालों की संख्या, आयोजन क्षेत्र और राजस्व प्राप्ति के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी है। एक्सपो में 150 से अधिक विदेशी कंपनियों समेत 1000 से ज्यादा आयुध निर्माता कम्पनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। वर्ष 2018 में चेन्नई में हुए एक्सपो में यह संख्या 702 थी। 

बहुराष्ट्रीय कम्पनी एमबीडीए उन हथियारों को प्रदर्शित कर रही है जो अत्याधुनिक लड़ाकू विमान 'राफेल' में लगाए जाएंगे। एक्सपो में करीब 70 देश भाग ले रहे हैं। लगभग 40 देशों के रक्षा मंत्रियों ने इसमें शिरकत के लिये सहमति दी है। चेन्नई में एक्सपो का आयोजन 80 एकड़ क्षेत्र में हुआ था, लेकिन लखनऊ में यह 200 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में हो रहा है। 

इसका एक भाग गोमती रिवर फ्रंट पर भी आयोजित किया जाएगा। इस 11वें डिफेंस एक्सपो के दौरान 19 सेमिनार आयोजित करने की योजना है। इनमें से 15 सेमिनार एसोचैम, सीआईआई और पीएचडी चैम्बर आफ कॉमर्स समेत विभिन्न उद्योग मण्डलों द्वारा आयोजित किये जाएंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथआनंदीबेन पटेलउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो