लाइव न्यूज़ :

गढ़वाली पोशाक और हाथ में छड़ी, पीएम मोदी ने केदारनाथ में की पूजा, विकास कार्यों का भी लिया जायजा

By विनीत कुमार | Updated: May 18, 2019 11:13 IST

पीएम नरेंद्र मोदी हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने गढ़वाली पोशाक पहन रखी थी और माथे पर पहाड़ी टोपी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह केदारनाथ पहुंच कर की पूजा-अर्चनापीएम मोदी ने इस दौरान केदारनाथ में विकास कार्यों का भी जायजा लियापीएम मोदी रात में केदारनाथ में ही रहेंगे, रविवार को बद्रीनाथ जाएंगे

लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे केदारनाथ पहुंचे। पीएम मोदी की पांच साल में यह चौथी केदारनाथ यात्रा है। पीएम गढ़वाली पोशाक में और पहाड़ी टोपी पहने हुए केदारनाथ पहुंचे और सबसे पहले मंदिर में जाकर रूद्राभिषेक किया।

पीएम मोदी शनिवार रात केदारनाथ में ही रूकेंगे और अगले दिन रविवार को बद्रीनाथ जाएंगे। दूसरी ओर, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात में सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

छड़ी हाथ में थामे गढ़वाली पोशाक में पीएम मोदी

पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने गढ़वाली पोशाक पहन रखी थी और माथे पर टोपी थी। साथ ही उन्होंने हाथ नें एक छड़ी भी पकड़ रखी थी। पूजा के बाद पीएम मोदी ने केदारनाथ में विकास कार्यों का भी जायजा लिया और अधिकारियों से इस बारे में बात की। केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। पीएम के केदारनाथ दौरे को देखते हुए पहले ही सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई थी।  

चुनाव आयोग से हरी झंडी के बाद केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी

एक दिन पहले ही शुक्रवार शाम ऐसी रिपोर्ट आई थी कि चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार और रविवार को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने की अनुमति दे दी है। साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय को याद दिलाया कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लागू आदर्श आचार संहिता अभी प्रभावी है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग रविवार 19 मई को है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। पीएम मोदी इससे पहले 2017 में कपाट खुलने के मौके पर पर भी प्रथम भक्त के तौर पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीकेदारनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos